Headline
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य  प्रगति की जिलाधिकारी ने की  समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र

टिहरी जिले की वीआइपी सीट नरेंद्रनगर से कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई इस बार जीत की हैट्रिक, पीएम मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को दिया जीत का श्रेय

देहरादून। उत्‍तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले की नरेंद्रनगर विधानसभा सीट पर प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने इस बार जीत की हैट्रिक पूरी की। राज्य गठन के बाद हुए पांच विधानसभा चुनाव में चार बार वह यहां से विधायक चुने जा चुके हैं। सुबोध ने कांग्रेस प्रत्याशी ओम गोपाल रावत को 1798 वोट से शिकस्त दी है।

सुबोध उनियाल को 27,430 और ओम गोपाल रावत को 25,632 मत मिले। इस सीट पर छह प्रत्याशी मैदान में थे। भाजपा ने फिर से सुबोध उनियाल को मैदान में उतारा, जबकि कांग्रेस ने 2017 में निर्दलीय चुनाव लड़कर दूसरे स्थान पर रहे ओम गोपाल रावत पर दांव खेला। इस तरह सुबोध के सामने एक बार फिर उनके परंपरागत प्रतिद्वंद्वी थे। वर्ष 2007 के चुनाव में उक्रांद के टिकट पर लड़े ओम गोपाल ने सुबोध को चार वोट से पराजित किया था।

हालांकि, सुबोध ने आत्मविश्वास के साथ संयमित तरीके से अपने चुनाव अभियान को बढ़ाते हुए पहाड़ बहुल क्षेत्र में हर वर्ग के मतदाता के मन की थाह ली। आल वेदर रोड और रेल परियोजना समेत केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रदेश के विकास के दृष्टिकोण व नीतियों को जनता के सम्मुख रखा। क्षेत्र में किए गए अपने विकास कार्य गिनवाए। इस तरह वह एक बार फिर जनता का विश्वास जीतने में सफल रहे।

सुबोध उनियाल ने कहा उत्तराखंड की जनता हमेशा राष्ट्रीय मुद्दों के साथ रही है। पूरे प्रदेश में नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक विकास कार्य हुए हैं। हमें समाज के हर वर्ग का आशीर्वाद मिला। संगठन के सदस्यों ने पूरी निष्ठा के साथ समर्पण भाव से चुनाव लड़वाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश सरकार के विकास कार्य जीत का प्रमुख आधार रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top