Headline
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

ट्रांसफर को लेकर आया बड़ा अपडेट,अपर सचिव कार्मिक ने कही ये बात

ट्रांसफर को लेकर आया बड़ा अपडेट,अपर सचिव कार्मिक ने कही ये बात

देहरादून।लोकसभा चुनाव की वजह से 15 हजार से अधिक कर्मचारियों के तबादले लटक गए हैं। तबादला एक्ट के तहत 10 जून तबादला आदेश जारी करने की अंतिम तिथि है, लेकिन विभिन्न विभाग तय तिथि पर तबादला आदेश जारी करने की स्थिति में नहीं हैं।कुछ विभागों में तो इसे लेकर अभी प्रक्रिया तक शुरू नहीं हो पाई है। अपर सचिव कार्मिक ललित मोहन रयाल के मुताबिक तबादलों के लिए सभी विभागों को अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक होनी है।

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण विधेयक 2017 के तहत कर्मचारी-अधिकारियों के तबादले होते हैं। तबादला एक्ट में तबादलों के लिए समय सारणी तय है। जिसके तहत सभी विभागों को तबादलों के लिए प्रक्रिया शुरू कर 10 जून तक तबादले करने होते हैं, लेकिन तबादला एक्ट के तहत तय समय पर तबादले करना तो दूर, चुनाव की वजह से इस बार कुछ विभाग इसकी प्रक्रिया तक शुरू नहीं कर पाए हैं।

तबादला एक्ट के तहत तबादलों के लिए समय सारणी

31 मार्च : विभागाध्यक्ष की ओर से कार्य स्थल का मानक के अनुसार चिन्हिकरण
01 अप्रैल : सभी विभागों की ओर से तबादलों के लिए समितियों का गठन
15 अप्रैल : हर संवर्ग के लिए सुगम, दुर्गम क्षेत्र के कार्यस्थल और खाली पदों की सूची जारी करना
20 अप्रैल : अनिवार्य तबादलों के लिए पात्र कर्मचारियों से 10 इच्छित स्थानों के लिए विकल्प मांगना
30 अप्रैल : अनुरोध के आधार पर तबादलों के लिए आवेदन मांगना
20 मई : प्राप्त विकल्पों और आवेदन पत्रों का विवरण वेबसाइट पर प्रदर्शित करना
25 मई : तबादला समिति की बैठक
10 जून : तबादला आदेश जारी करने की अंतिम तिथि

प्रदेश में चुनाव की वजह से कई विभागों ने तबादला प्रक्रिया पर काम नहीं किया, कुछ ही कर पाए। ऐसे में सभी विभागों को तबादलों के लिए अतिरिक्त समय दिया जा रहा है। कितना समय दिया जाएगा, इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक होनी है। बैठक में सभी विभागों से वार्ता के बाद तबादलों की समय सारणी में बदलाव किया जाएगा।
-ललित मोहन रयाल, अपर सचिव कार्मिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top