Headline
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या
उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या
नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं
नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं

डीएम के निर्देश पर इस मामले पर मुकदमा दर्ज

देहरादून। दिनांक 14 जुलाई 2023, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजी शरण शर्मा ने अवगत कराया है कि उप निबन्धक कार्यालय देहरादून में कुछ बैनामों के सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त होने पर जिलाधिकारी द्वारा करायी जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर समिति द्वारा जिलाधिकारी देहरादून को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है।

अपर जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि समिति की जांच में पाया गया कि फर्जी विक्रय / दानपत्र, अभिलेखों में छेड़छाड़ कर अन्य को लाभ पंहुचाना प्रतीत होने पर, ऐसे संलिप्तों के विरूद्ध समिति द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने की संस्तुति की गई है। मुख्यतः सीलिंग भूमि, अतिरिक्त घोषित भूमि, चाय बाग/लिची बाग की भूमि, शत्रु सम्पत्ति / निष्कान्त सम्पत्ति / उन प्राइवेट व्यक्तियों की भूमि जो निःशक्त हैं या विदेश रहते हैं या ग्राम सभा की भूमि/उत्तराखण्ड सरकार की भूमि आदि पर फर्जी अभिलेखों के द्वारा जालसाजी कर खरीद-फरोक्त / कब्जा करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने अवगत कराया कि अभी जो अभिलेख संज्ञान में आये हैं इसी प्रकार और भी प्रकरण/अभिलेख इस प्रकार होने की संभावना है। समिति द्वारा इस प्रकार की प्रकिया को तत्काल प्रभाव से रोके जाने एवं ऐसे प्रकरणेां में संलिप्तों के विरूद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही किये जाने हेतु प्रबल संस्तुति की गई है।
जिलाधिकारी द्वारा गठित जॉच समिति द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के क्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा उप निबन्धक द्वितीय को प्रकाशित प्रकरणों / तथ्यों के क्रम में यथाशीघ्र कोतवाली नगर देहरादून में प्रकरण की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराते हुए सूचना जिला निबन्धक कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top