Headline
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

डीएम ने इस अधिकारी को किया सस्पेंड,जानिए कारण?

नैनीताल।डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दिनेश सैनी को सस्पेंड कर दिया है।वहीं, डीएम ने रामनगर में जनता दरबार में 88 लोगों की समस्याएं सुनी और साथ ही निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल रामनगर पहुंचे जहां उन्होंने तहसील परिसर में जनता की समस्याएं सुनी।ड्रीम के सामने 88 लोगों ने अपनी समस्याएं रखी।जिलाधिकारी के द्वारा कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करते हुए बाकी समस्याओं को संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेजा गया और जल्द समाधान करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने बताया कि शिविर के दौरान अनाथ बच्चों द्वारा राशन ना मिलने व स्कूल में शिक्षा संबंधी समस्या रखी गई। इस पर उन्होंने अनाथ बच्चों को तत्काल राशन उपलब्ध कराते हुए कहा कि इन बच्चों की पढ़ाई के लिए भीमताल में स्थित एक स्कूल में इनका प्रवेश करवाया जाएगा और साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ समस्याएं ऐसी थीं जो न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसी समस्याओं का भी शीघ्र समाधान किया जाएगा।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने लापरवाही और जनता की शिकायतों पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दिनेश सैनी को सस्पेंड कर दिया है।आरोप है ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की ग्रामीणों की ओर से लगातार शिकायत मिल रही थी।डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top