Headline
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी

डीएम ने इस अधिशासी अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश दिए

बागेश्वर।बागेश्वर/ जिला टेलीकॉम समिति की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर कडी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधि0अभि0 विद्युत का वेतन आहरण रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून आने वाला है संचार व्यवस्था दुरूस्त करना अति आवश्यक है। एसएलएन के 06 नये टॉवरों के लिए विद्युत संयोजन होना है ऐसे में अधिशासी अभियंता का बैठक में अनुपस्थित रहना दुःखद है।

जिलाधिकारी ने कहा कि मानसून के दृष्टिगत जिले में संचार व्यवस्थायें दुरूस्त रहे इसके लिए उन्होंने उपजिलाधिकरियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के संचार टॉवरों में बैटरी, ईधन आदि सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित कराने के लिए तहसीलदारों से जांच कराकर रिपोर्ट जिला कार्यालय को प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि जनपद में 50 बीएसएनएल टॉवर लगने है सभी को भूमि उपलब्ध करा दी गयी है जिस पर बीएसएनएल के अधिकारी द्वारा बताया कि 13 विद्युत टॉवरों में कार्य प्रारंभ हो चुका है और 7 टॉवरों में कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 6 संचार टॉवरों में विद्युत संयोजन होना है जिसका आगणन 2 लाख तक का बनाने का अनुरोध पत्र अधि0अभि0 विद्युत को भेजा गया है।

साथ ही बोरबलडा में विद्युत लाईन न होने से संचार टॉवर स्थापित नहीं हो पा रहा है जिस पर जिलाधिकारी ने बीएसएनएल को उरेडा से विद्युत संयोजन के लिए पत्र भेजे साथ ही उन्होने उपजिलाधिकारी कपकोट को उरेडा से वार्ता करने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल ने बताया कि प्राइवेट संचार कंपनियों के 32 प्रार्थना पत्र रिन्यूअल व नये टॉवर लगाने की स्वीकृति के लिए प्राप्त हुए है जिसमें से 12 को स्वीकृत दे दी गयी है शेष 20 प्रार्थना पत्रों को उपनिबंधक कार्यालय में पंजीकरण कराने के लिए संबंधित कंपनियों को प्रत्यावर्तित किए गए है जिसका आना अपेक्षित है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, उपजिलाधिकारी हरगिरि, मोनिका, पुलिस उपाधीक्षक एसएस राणा, अधि0अभि0 लोनिवि आरपी उपाध्याय, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भगत सिंह भौर्याल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बालम बिष्ट, ईडीएम रोहित बहुगुणा समेत बीएसएनएल के अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top