Headline
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता

डीएम मयूर दीक्षित की अभिनव पहल,ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हितेश पाल सिंह ने कही ये बात

रुद्रप्रयाग।रुद्रप्रयाग शहर के छात्र-छात्राओं एवं बुजुर्ग व्यक्तियों को पठन-पाठन में कोई परेशानी एवं असुविधा न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अभिनव पहल से शहर के बीच अवस्थित पुराने सार्वजनिक पुस्तकालय भवन के पुनर्निर्माण कार्यों एवं फर्नीचर उपलब्ध कराए जाने के लिए कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग को खनन न्यास निधि से 31.67 लाख धनराशि उपलब्ध कराई गई।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग हितेशपाल सिंह ने अवगत कराया है कि पुराने सार्वजनिक पुस्तकालय भवन में बच्चे एवं बुजुर्ग पठन-पाठन के लिए यहां आते हैं। इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए अध्ययन करने आने वाले बच्चों को पठन-पाठन में व्यवधान न हो इसके लिए बच्चों के अध्ययन के लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में पुराने पुस्तकालय भवन का पुनर्निर्माण कार्य किया गया है जिसमें प्रथम तल में रीडिंग रूम तथा बुजुर्गो के लिए भूतल में रीडिंग रूम तैयार किया गया है। प्रथम तल में बच्चों के पठन-पाठन हेतु 30 सीटर कक्ष तैयार किया गया है।

उन्होंने अवगत कराया है कि उक्त कार्यों के लिए जिलाधिकारी द्वारा खनन न्यास निधि से 31 लाख 67 हजार की धनराशि उपलब्ध कराई गई है जिसमें 8 लाख की लागत से बच्चों एवं बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए फर्नीचर क्रय किया गया है। शेष धनराशि से पुनर्निर्माण कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक पुस्तकालय का कार्य अंतिम चरण में है जिसका शुभारंभ शीघ्र ही किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top