Headline
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश

थलसेना ने अग्निपथ योजना का नोटिफिकेशन जारी किया, 6 कैटगरी में होगी भर्ती, जानें पूरी भर्ती प्रक्रिया

[ad_1]

नई दिल्ली। थलसेना ने अग्निपथ योजना का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के तहत थलसेना में अग्निवीरों की छह अलग-अलग कैटेगरी में भर्ती की जाएगी। जुलाई के महीने से सेना के अलग-अलग रिक्रूटमेंट ऑफिस भर्तियों के लिए रिक्रूटमेंट रैलियों की तारीख जारी करना शुरू कर देंगे। थलसेना के नोटिफिकेशन के मुताबिक, जिन छह अलग-अलग कैटेगरी में अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी, वे हैं–

1. जनरल ड्यूटी
2. टेक्निकल
3. टेक्निकल (एविएशन, एम्युनेशन-एग्जामनर)
4. क्लर्क, स्टोरीकीपर-टेक्नीकल
5. ट्रेडसमैन (10वीं पास)
6. ट्रैडसमैन (8वीं पास)

थलसेना के नोटिफिकेशन के मुताबिक, सभी अग्निवीरों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद सभी को ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। इस एडमिट कार्ड को लेकर ही रिक्रूटमेंट रैलियां आयोजित की जाएंगी। अगर कोई अभ्यर्थी फर्जी एडमिट कार्ड लेकर रिक्रूटमेंट रैली में पहुंचेंगा तो उसे पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। अग्निवीरों के स्कूल की परीक्षा में कितने नंबर होने चाहिए वो भी नोटिफिकेशन में लिखा गया है।

फिजीकल फिटनेस और फिटनेस टेस्ट
थलसेना के नोटिफिकेशन में अग्निवीरों की फिजीकल फिटनेस और फिटनेस टेस्ट के लिए जरूरी मापदंड और मानदंड भी जारी कर दिए गए हैं। ये ठीक वैसे ही हैं जैसा कि अभी तक सैनिकों की भर्ती के लिए होते आए हैं। लेकिन एक्ससर्विसमैन यानि पूर्व-फौजी और वीर नारियों के बच्चों को फिजीकल फिटनेस में थोड़ी छूट मिलेगी। वीर नारियों को भी फिजीकल फिटनेस में थोड़ी छूट मिलेगी।

नोटिफिकेशन के मुताबिक, अग्निवीरों की भर्ती तीन चरण में होगी।
पहला फिजीकल टेस्ट,
दूसरा मेडिकल टेस्ट
और तीसरा लिखित परीक्षा

नोटिफिकेशन के मुताबिक, एनसीसी कैडेट्स को लिखित एग्जाम में अतिरिक्त नंबर मिलेंगे. इसके अलावा अगर किसी अभियार्थी के पास स्पोर्ट सर्टिफिकेट है तो उसे भी अलग से बोनस मार्कस मिलेंगे लिखित परीक्षा में। नोटिफिकेशन के मुताबिक, अग्निवीरों को साल में 30 छुट्टियां मिलेंगी। इसके अलावा मेडिकल छुट्टियां भी मिलेंगी. लेकिन आपको बता दें कि अभी तक एक रेगुलर सैनिक को साल में 90 छुट्टियां मिलती हैं।

आपको बता दें कि भारतीय सेना के देशभर में कुल 13 जोनल रिक्रूटमेंट ऑफिस हैं। इनके अंतर्गत देशभर में कुल 75 आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (एआरओ) हैं। रविवार को ही थलसेना के एडज्युटेंट जनरल (एजी), लेफ्टिनेंट जनरल बी सी पोन्नपा ने बताया था कि अगस्त के महीने में पहली रिक्रूटमेंट रैली का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद सितंबर और अक्टूबर तक कुल 83 रिक्रूटमेंट रैलियां पूरे देशभर में की जाएंगी। ले.जनरल पोन्नपा ने दावा किया था कि देश के आखिरी गांव तक सेना अपनी भर्ती को लेकर जाएगी। नोटिफिकेशन में अग्निवीरों को मिलने वाली सुविधाओं सहित नियम और शर्ते भी हैं जो सेना पहले ही जारी कर चुकी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top