Headline
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति

दिल्ली में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर 20 लाख की ठगी, ऐसा फंसाया था जाल में

दिल्ली।मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीट दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 20 लाख रुपये ठग लिए गए। इस मामले में छानबीन के बाद पुलिस टीम ने विकास उर्फ आशीष को गिरफ्तार किया है. उसके पास से काफी फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं.।उसके दो अन्य साथियों की तलाश पुलिस कर रही है।

दिसंबर 2020 में आशीष जायसवाल, रोहन सिंह और रोहित के वह संपर्क में आये, जिन्होंने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में शिवम के एडमिशन का झांसा दिया। इस सीट के लिए उनसे 20 लाख रुपये की डोनेशन मांगी गई। मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के लैंडलाइन नंबर से उन्हें फोन किया गया ताकि उन्हें विश्वास हो सके।मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की मेल आईडी से उन्हें मेल आया।उनके झांसे में आकर उन्होंने ICICI बैंक में आशीष जायसवाल को 20 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। यह रकम लेने के बाद उन्होंने अपना मोबाइल बंद कर दिया और भूमिगत हो गए।

इस मामले में FIR करने के बाद छानबीन शुरू की गई।पुलिस को पता चला कि मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के लैंडलाइन नंबर से फोन स्पूफिंग के जरिए किया गया था. फर्जी तरीके से ईमेल भी जेनरेट की गई थी।टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पुलिस को विकास पारस उर्फ आशीष जायसवाल का ठिकाना पता चला। इसकी मदद से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ के दौरान विकास ने पुलिस को बताया कि वह कानपुर का रहने वाला है।उसने फर्जी दस्तावेज एवं फर्जी आधार कार्ड पर यह बैंक खाता खोला था. आशीष जायसवाल नाम से उसने 2020 में बंधन बैंक का एक खाता युवक से खरीदा था।

मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीट दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी मामले में पुलिस ने विकास उर्फ आशीष को गिरफ्तार किया है।डीसीपी राजेश देव के अनुसार बीते 30 मई को इंदर कुमार रॉय की तरफ से एक शिकायत दर्ज कराई गई थी। उन्होंने बताया कि वह एक सरकारी स्कूल में साइंस के टीचर हैं.।उनके बेटे शिवम रॉय ने 2019-20 में नीट की परीक्षा दी थी. कम अंक होने के चलते उसका दाखिला नहीं हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top