Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

दून में रोड सेफ्टी संवाद का आयोजन

देहरादून।उत्तराखंड में दिनों दिन सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। इसे लेकर देहरादून में रोड सेफ्टी संवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान बुद्धिजीवियों ने इस पर अपने विचार रखे।रोड सेफ्टी संवाद में न्यूरो सर्जन और सीएमआई अस्पताल के डायरेक्टर डॉ महेश कुड़ियाल, को होस्ट में फाउंडर एसडीसी फाउंडेशन के अनूप नौटियाल, पैनलिस्ट इंस्पेक्टर ललिता नेगी पीआरओ एसडीआरएफ भी शामिल हुईं। इस मौके पर न्यूरो सर्जन डॉक्टर महेश कुड़ियाल ने कहा बीते कुछ महीनों में उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है. उन्होंने कहा रोड ट्रैफिक एक्सीडेंट्स किसी बीमारी की तरह हैं, जैसे लंग कैंसर, माउथ कैंसर जैसी बीमारियों को गुटखा सिगरेट का सेवन ना करके प्रीवेंट किया जा सकता है, उसी प्रकार रोड एक्सीडेंट से होने वाली मौतों को 80% तक प्रीवेंट किया जा सकता है।

सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों के आंकड़ों को यदि एनालाइज करें तो सावधानियां बरतकर जैसे हेलमेट, सीट बेल्ट, लोग कार और टू व्हीलर में चलते हुए मोबाइल का इस्तेमाल ना करके सड़क दुर्घटनाओं पर कुछ हद तक लगाम लगा सकते हैं।उन्होंने कहा एक्सीडेंट एक्ट और गॉड नहीं है बल्कि आपकी गलती से हुआ है।

एसडीआरएफ की महिला इंस्पेक्टर ललिता नेगी ने भी प्रदेश में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा हमारा राज्य आपदा के दृष्टिकोण से अति संवेदनशील है, लेकिन विगत वर्षों में रोड एक्सीडेंट प्रमुख आपदा बनी है। उन्होंने बताया जितनी भी रेस्क्यू कॉल आती हैं उनमें से ज्यादातर कॉल रोड एक्सीडेंट से जुड़ी हुई होती हैं। इससे कई जानें भी जा रही हैं। इंस्पेक्टर ललिता नेगी ने कहा सड़क दुर्घटनाओं को लेकर लोगों को जागरूक होना जरूरी है ताकि रोड एक्सीडेंट को प्रीवेंट किया जा सके।

गौरतलब है कि एसडीआरएफ के आंकड़ों के मुताबिक रोड एक्सीडेंट में अब तक जनवरी के महीने में 7 लोगों की मौत हुई जबकि 8 लोग जीवित बचे हैं।उसी प्रकार फरवरी में 12 लोगों की मौत हुई जबकि 25 लोग जीवित बचें है। मार्च में 6 लोगों की मौत हुई जबकि 17 लोग सड़क दुर्घटना में बच गए. अप्रैल में 7 लोगों की मौत हुई. 16 लोग बच गए। उसी प्रकार मई में 19 लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि 24 लोग बच गए।जून में 16 लोग सड़क दुर्घटना में मारे गए।जुलाई में 7 लोगों की मौत हो गई। इसी प्रकार अगस्त में 3 लोगों की मौत हुई जबकि 19 लोग जीवित बच गए. सितंबर में हुई सड़क दुर्घटना में 16 लोगों की मौत हो गई जबकि 16 लोग जीवित बचे।अक्टूबर में रोड एक्सीडेंट में 3 लोग मारे गए जबकि 16 लोगों को रेस्क्यू करके बचा लिया गया।

उत्तराखंड में सड़क सुरक्षा पर आधारित रोड सेफ्टी संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें सड़क हादसों से कैसे उभरेगा उत्तराखंड विषय पर वक्ताओं ने चर्चा की।इसके साथ ही स्कूलों से आए विद्यार्थियों ने भी इंटरएक्टिव संवाद में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top