Headline
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
‘द रिवोल्यूशनरीज’ का ‘जय दुर्गा’ गाना रिलीज, भक्ति के साथ दिखा वीरता का रंग
‘द रिवोल्यूशनरीज’ का ‘जय दुर्गा’ गाना रिलीज, भक्ति के साथ दिखा वीरता का रंग
रुड़की में चार बाइकों की हुई आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवकों की मौत
रुड़की में चार बाइकों की हुई आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवकों की मौत

देवभूमि की जनता ने बना लिया है प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से जिताने का मन-रेखा आर्या

देवभूमि की जनता ने बना लिया है प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से जिताने का मन-रेखा आर्या

प्रदेश की सभी सीटों पर खिलने जा रहा है राष्ट्रवाद व सुशासन का पुनः कमल-रेखा आर्या

देहरादून।आज प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा जी के नामांकन में बतौर प्रस्तावक शामिल हुई।नामांकन के उपरांत कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ आयोजित नामांकन रैली में प्रतिभाग किया। यहां पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अटल संकल्प ‘अब की बार 400 पार’ की सिद्धि हेतु प्रदेश की सभी सीटों पर राष्ट्रवाद व सुशासन का कमल पुनः खिलने जा रहा है।साथ ही रैली में आया हुआ अपार जनसमूह यह दर्शाता है कि इस बार भी पुनः देवभूमि की देवतुल्य जनता ने मोदी जी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से जिताने का मन बना लिया है। कहा कि इस रैली में जनता का जो उत्साह देखने को मिला वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के जनहितकारी नीतियों का ही प्रतिफल है।

उन्होंने आए हुए जनसमूह को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया।कहा कि आज केंद्र में मोदी और राज्य में धामी की डबल इंजन की सरकार में लगातार अभूतपूर्व कार्य किये जा रहे हैं।राज्य में कई ऐतिहासिक योजनाए चल रही है।आज देवभूमि में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, देहरादून-दिल्ली फोर लेन सड़क योजना ,स्मार्ट सिटी ,मानसखंड,केदारखंड ,बद्रीनाथ-केदारनाथ का पुनर्निर्माण सहित कई योजनाओ पर काम चल रहे हैं।

उन्होंने सभी जनता से आग्रह किया कि आप सभी इस लोकतंत्र के महापर्व में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाये और भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाकर पुनः देश मे रामराज्य की स्थापना करने में मोदी जी का सहयोग करें।

कार्यक्रम में माननीय प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट जी,संगठन महामंत्री श्री अजेय कुमार जी,कैबिनेट मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा जी सहित विधायकगण,जिलाध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं देवतुल्य जनता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top