Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

देहरादून में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा पर हुआ जानलेवा हमला, आरोपियों की जांच में जुटी पुलिस

देहरादून। कारगी चौक पर अज्ञात नकाबपोशों ने एक छात्रा को गोली मारने का प्रयास किया। छात्रा ने हौसला दिखाते हुए आरोपितों का डटकर सामना किया। इस बीच आरोपितों ने फायर झोंक दिया तो कुछ छर्रे छात्रा गले व पांव पर लगे। शोर मचने पर आरोपित मौके से फरार हो गए। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी नौवीं कक्षा में पढ़ती है। सुबह वह स्कूल और शाम को ट्यूशन जाती है। शाम सात बजे वह ट्यूशन से घर आ रही थी। कारगी चौक के पास शिवालिक एन्क्लेव लेन नंबर-2 के बाहर स्कूटी पर सवार दो नकाबपोशों ने उसे रोका और जेब से तमंचा निकाला। बेटी ने बहादुरी दिखाते हुए उनसे तमंचा छीनने की कोशिश की। इस दौरान आरोपित ने फायर कर दिया।

इसके कुछ छर्रे बेटी के गले व पांव पर लगे। पटेलनगर कोतवाली के इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज करने के साथ आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आरोपितों ने गोली मारने का प्रयास क्यों किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top