Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

देहरादून में मास्क को लेकर हुई सख़्ती, हुई ये कार्यवाही

देहरादून।कोविड संक्रमण के बढ़ते मामले को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने जनपद में बाजारों, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क की अनिवार्यता हेतु दिए गए दिशा-निर्देशों का परिपालन करवाने हेतु संबंधित उप जिलाधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार के नेतृत्व में तहसीलदार सदर, एसएचओ कोतवाली, राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम द्वारा पल्टन बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान बिना मास्क के घूमने वाले लोगों पर चालान की कार्यवाही की गई।

उन्होंने व्यापारियों को कोविड संक्रमण के प्रसार की रोकथाम हेतु जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करने तथा बिना मास्क के लोगों को दुकानों में प्रवेश न देने को कहा। साथ ही व्यापारियों से उनके अवस्थापनों/दुकानों पर कार्यरत कार्मिकों को भी अनिवार्यत मास्क का प्रयोग करने हेतु निर्देशित करने की अपेक्षा की। उन्होंने कोविड संक्रमण की रोकथाम हेतु जिला प्रशासन द्वारा चलाई जा रही मुहिम में सहयोग देते हुए बाजारों में बिना मास्क के घूम रहे लोगों को मास्क पहनने के प्रति प्रेरित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान चेतावनी दी गई कि कल से बाजार में बिना मास्क के घूमने वालों पर निर्धारित प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इसके अतिरिक्त मसूरी क्षेत्रान्तर्गत उप जिलाधिकारी मसूरी नरेश चन्द्र दुर्गापाल ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों/कार्मिकों के साथ मसूरी क्षेत्रान्तर्गत बाजारों में अभियान चलाते हुए मास्क न पहनने वालों पर कार्यवाही की गई। उप जिलाधिकारी मसूरी ने व्यापारियों के साथ बैठक कर कोविड संक्रमण के प्रसार की रोकथाम में योगदान देने की अपेक्षा की। विकासनगर में उप जिलाधिकारी विनोद कुमार के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों ने जागरूकता अभियान चलाया तथा मास्क न पहनने वालों पर कार्रवाई की। पलटन बाजार एवं नगर क्षेत्र अंतर्गत 35,मसूरी में 13,विकासनगर में 15 चालान किए गए। तथा जनपद के अन्य स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया गया।

जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने जनमानस से कोविड संक्रमण के प्रसार की रोकथाम हेतु कोविड अनुकूलित व्यवहार अपनाने, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग करते हुए अन्य को भी इसके लिए प्रेरित करने को कहा। जिलाधिकारी ने विशेषकर नव युवक/युवतियों को मास्क का प्रयोग करने तथा अपने आस-पास रहने वाले लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपेक्षा की। साथ ही समस्त उप जिलाधिकारियों एवं पुलिस क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण करते हुए मास्क का प्रयोग न करने वालों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top