Headline
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

विमान में बम की धमकी से मचा हड़कंप, तेल अवीव-वियना फ्लाइट की सोफिया में इमरजेंसी लैंडिंग
विमान में बम की धमकी से मचा हड़कंप, तेल अवीव-वियना फ्लाइट की सोफिया में इमरजेंसी लैंडिंग
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज
मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ
मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ
त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी
त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की

धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 13 जनवरी को,इन महत्वपूर्ण फैसलों पर लग सकती है मुहर

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 13 जनवरी को सचिवालय में मंत्रिमंडल की आपात बैठक बुलाई गई है। इस कैबिनेट बैठक में मुख्य रूप से जोशीमठ के आपदा प्रभावित परिवारों को अधिक से अधिक मुआवजा दिए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। इसके साथ ही प्राधिकरण को लेकर भी सरकार बड़ा फैसला ले सकती है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में जोशीमठ जैसे अन्य क्षेत्रों में बसे गांव और कस्बों का नए सिरे से सर्वे कराया जाने को लेकर भी निर्णय लिया जाना है।

जोशीमठ मामले पर राज्य सरकार केंद्र के साथ मिलकर युद्ध स्तर पर काम कर रही है।अब इस मामले में जल्द ही राज्य सरकार ने आपात कैबिनेट बैठक बुलाने पर भी फैसला किया है।13 जनवरी को धामी सरकार की कैबिनेट बैठक होगी।इस बैठक में जोशीमठ को लेकर कुछ जरूरी निर्णय लिये जा सकते हैं। इस इस क्षेत्र में चलने वाले पावर प्रोजेक्ट्स और आपदा प्रभावितों को लेकर कुछ बड़े फैसले हो सकते हैं। सरकार जोशीमठ के सभी प्रभावित परिवारों को किसी अन्य जगह पर पुनर्वास करने का रोड मैप बना चुकी है। लिहाजा पुनर्वास के प्रावधानों में भी कुछ बदलाव किए जाने संबंधी प्रस्ताव पर भी इस बैठक में मुहर लग सकती है।

कुल मिलाकर जोशीमठ में आई आपदा को लेकर उत्तराखंड सरकार पूरी तरह से गंभीर नजर आ रही है। देर से ही सही लेकिन राज्य सरकार आपदा प्रभावित सभी परिवारों को किसी अन्य जगह पर पुनर्वास किए जाने का निर्णय भी ले चुकी है। इसके लिए जमीन भी तलाशी ली गई है। लिहाजा जिन जमीनों को पुनर्वास के लिए चुना गया है, उन जमीनों की भूगर्भीय जांच भी कराई जा रही है। सरकार तमाम मामलों पर गंभीरता से विचार कर रही है. जिस कड़ी में आपात कैबिनेट बैठक बुलाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top