Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

धामी सरकार कक्षा एक से 12 तक के सभी वर्गों के स्टूडेंट्स को देगी मुफ्त किताबें

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में सरकार ने 20 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है। बैठक में प्रदेश भर में सरकारी और एडेड स्कूलों में कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के छात्रों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें देने का फैसला लिया है।इस संबंध में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने जानकारी दी है।

कैबिनेट बैठक के बाद मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि अभी तक भी हमारे स्कूलों में निःशुल्क कॉपी किताब और भोजन दिया जा रहा था, लेकिन ये सुविधा अभी तक अनुसूचित जाति के बच्चों को क्लास 9 से 12वीं तक के लिए ही थी। लेकिन अब ये फैसला और बड़ा किया गया है कि अब ये सुविधा कक्षा एक से लेकर 12 तक दी जाएगी। सबसे खास बात यही है की इसमें कोई भेदभाव नहीं किया जायेगा। ये सुविधा सभी वर्ग के बच्चों को मिलेगी. लेकिन ये सुविधा सिर्फ सरकारी और एडेड स्कूलों को ही दी जाएगी।

सरकार के इस फैसले से लगभग 10 लाख से अधिक बच्चे लाभांवित होंगे। सरकार का ये फैसला बेहतर है। इसमें कोई दो राय नहीं है, लेकिन हकीकत यही है कि आज भी प्रदेश के कई स्कूल छात्रों की कम संख्या के कारण बंद हो रहे हैं। इतना ही नहीं स्कूलों की हालत भी पहाड़ों में सही नहीं हैं। ऐसे में सरकार इस ओर भी ध्यान दे, ताकि बच्चे स्कूल में सुरक्षित पढ़ाई कर सकें।

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में उत्तराखंड के लगभग 10 लाख छात्राओं को लाभान्वित करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। फैसले में इस बात के लिए मंजूरी मिल गई है कि अब सरकारी और एडेड स्कूलों में कक्षा 12 तक सभी छात्र छात्राओं को निःशुल्क पुस्तक दी जाएंगी।अब तक यह सुविधा जरूरतमंद ही छात्रों को दी जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top