Headline
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता

धामी सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां, कही ये बात

देहरादून।दो साल का कार्यकाल पूरा करने जा रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपनी सरकार की प्रमुख उपलब्धियां सामने रखीं। उन्होंने कहा कि इन दो वर्षों में उनकी सरकार ने चुनौतियां का डटकर मुकाबला किया और बेरोजगारों, महिलाओं और देवभूमि के हित में सख्त फैसले लिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नकल रोकने के लिए जहां कानून बनाया, वहीं भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाए। इसका नतीजा यह है कि लोक सेवा आयोग में 22 वर्षों में इतनी भर्ती नहीं हुई, जितनी पिछले ढाई साल में हुई। उन्होंने मीडिया के सामने आंकड़े रखे कि लोक सेवा आयोग से 22 वर्षों में 6859 युवाओं को नौकरी मिली, जबकि ढाई वर्ष में 7600 की नियुक्तियां हुईं।

भाजपा के मीडिया सेंटर में आयोजित पत्रकार वार्ता में सीएम ने कहा कि हमने जनता से चुनाव में जितने भी वादे किए, उन्हें पूरा किया। पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी उपस्थित थे।

ये उपलब्धियां गिनाई

तीन मुफ्त गैस सिलिंडर दिए जाते रहेंगे, बजट का किया प्रावधान।

भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड के लिए 1064 नंबर जारी किया।

राजस्व पुलिस हटा कर नियमित पुलिस को जिम्मा सौंपा।

हाउस हिमालयाज ब्रांड बनाया, इसकी डिमांड बढ़ रही है।

2026 तक ऋषिकेश-हरिद्वार में गंगा कॉरिडोर बन जाएगा।

अवस्थापना विकास बोर्ड को दिया गया है यह प्रोजेक्ट।

जमरानी बांध परियोजना की दशकों पुरानी मांग पूरी, हुई स्वीकृति।

सौंग बांध परियोजना से देहरादून को 50 साल तक पेयजल मिलेगा।

जोशीमठ के पुनर्निर्माण के लिए 1700 करोड़ रुपये जारी किए।

सभी 13 जिलों को हेली सेवा से जोड़ने की योजना शुरू की।

देहरादून एयरपोर्ट का विकास, देश के दूसरे व तीसरे एयरपोर्ट में शामिल।

दिल्ली-दून कॉरिडोर जल्द बनकर तैयार हो जाएगा।

चारधाम यात्रा में 10 लाख यात्रियों का इजाफा हुआ।

दो वंदे भारत ट्रेन मिली, कई नई ट्रेने चलीं।

सवा लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य पूरा करेंगे।

डबल इंजन की सरकार में 60 लाख लोगों को पीएम गरीब कल्याण योजना का लाभ मिला।

नौ लाख से अधिक किसानों को सम्मान निधि।

अयोध्या में अतिथि गृह की डीपीआर जल्द तैयार कर निर्माण कार्य शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top