Headline
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

धामी सरकार ने दी कैलाश गहतोड़ी को एक और सौगात, यमुना कॉलोनी में आवंटित किया बंगला

देहरादून।दर्जाधारी मंत्री कैलाश गहतोड़ी को धामी सरकार ने एक और सौगात दी है। धामी सरकार ने कैलाश गहतोड़ी को यमुना कॉलोनी में बंगला आवंटित किया है।उन्हें R-7 बंग्ला दिया गया है, जो पहले पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे को आंवटित था. आजकल इस बंगले के रेनोवेशन का काम चल रहा है।

यमुना कॉलोनी स्थित R-7 बंगला अब पूर्व विधायक और वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का नया पता होगा. कैलाश गहतोड़ी 2022 के विधानसभा चुनाव में चंपावत विधानसभा सीट से विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे. इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने का फैसला किया था. इस चुनाव में पूरी ताकत लगाते हुए मुख्यमंत्री को बड़ी जीत दिलाने में अहम योगदान निभाया।

प्रदेश में भाजपा सरकार बनने और पुष्कर सिंह धामी के एक बार फिर मुख्यमंत्री के रूप में चुने जाने के बाद कैलाश गहतोड़ी की इस राजनीतिक कुर्बानी को लेकर भाजपा सरकार भी उनको लेकर गंभीर दिखाई दी है. शायद यही कारण है कि पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी को सरकार बनने के फौरन बाद सबसे महत्वपूर्ण दायित्व के रूप में वन विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी पर फिर सरकार की नजरें इनायत हैं. इस बार उन्हें यमुना कॉलोनी स्थित सरकारी मंत्री आवास आवंटित किया गया है. बता दें धामी सरकार ने इससे पहले उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देते हुए वन विकास निगम का अध्यक्ष भी बना चुकी है. अब उन्हें मंत्री आवास आवंटित करते हुए यमुना कॉलोनी के R-7 बंगला दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top