Headline
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

नए संसद भवन का उद्घाटन रविवार को होगा

दिल्ली।देश के नए संसद भवन का रविवार को उद्घाटन किया जाएगा। इस उद्घाटन कार्यक्रम में कई वीवीआईपी/वीआईपी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की संभावना है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने ट्रैफिक के सुचारू संचालन के लिए पर्याप्त इंतजाम किए है। पुलिस ने लोगों को जरूरत नहीं होने पर नई दिल्ली इलाके से बचने की सलाह दी है। हालांकि नई दिल्ली में ट्रैफिक चलता रहेगा। संसद भवन के उद्घाटन के चलते सुबह साढ़े पांच बजे से दोपहर तीन बजे तक कुछ मार्ग प्रभावित रहेंगे या फिर ट्रैफिक भारी रहेगा।

लोग ट्रैफिक के बारे में अपडेट लेते रहें

आम जनता और मोटर चालकों को सलाह दी जाती है कि वे धैर्य रखें। यातायात नियमों और सड़क अनुशासन का पालन करें। सभी चौराहों पर तैनात यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें। साथ ही दिल्ली यातायात पुलिस के फेसबुक पेज, ट्विटर हैंडल, वेबसाइट और हेल्पलाइन के माध्यम से अपडेट रहें।

प्रतिबंधित क्षेत्र

मदर टेरेसा सेरेसेंट रोड गोलचक्कर(आर/ए), तालकटोरा, बाबा खड़क सिंह मार्ग, आर/ए गोल डाक खाना, अशोक रोड, आर/ए पटेल चौक, अशोक रोड, आर/ए विंडसर प्लेस, जनपथ, आर/ए एमएलएनपी से घिरा क्षेत्र, अकबर रोड, आर/ए गोल मेथी, अकबर रोड, आर/ए जीकेपी, तीन मूर्ति मार्ग, आर/ए तीन मूर्ति और मदर टेरेसा सेरेसेंट रोड को विनियमित क्षेत्र माना जाएगा। केवल सिविल सेवा के उम्मीदवारों, वास्तविक निवासियों, लेबल वाले वाहनों और आपातकालीन वाहनों को इस क्षेत्र के भीतर आने-जाने की अनुमति होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top