Headline
विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नित

एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान

देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र

ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज

नववर्ष के पहले दिन जनता की जेब पर बोझ बढ़ाते हुए तेल कंपनियों ने कामर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में की 25 रुपये की बढ़ोतरी

देहरादून। नववर्ष के पहले दिन जनता की जेब पर बोझ बढ़ाते हुए तेल कंपनियों ने कामर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में 25 रुपये की बढ़ोतरी कर दी। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं होने से इस वर्ग के उपभोक्ताओं को राहत भी है। उत्तराखंड एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन लाल ने बताया कि कामर्शियल गैस सिलिंडर अब 1812.50 रुपये का मिलेगा, जबकि पहले यह 1787 रुपये का था। घरेलू रसोई गैस सिलिंडर अभी 1072 रुपये का ही है।

पहली जनवरी से व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि सरकार आम जरूरत की सभी वस्तुओं के दाम में लगातार वृद्धि कर रही है, जिससे आमजन की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। गरीबों को दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना मुश्किल हो गया है।

डालनवाला स्थित एमडीडीए कालोनी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व काबीना मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेसी एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला।

हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि नए साल पर व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम बढ़ाकर केंद्र सरकार ने व्यवसायियों की रसोई पर सर्जिकल स्ट्राइक की है। पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि चुनाव के दौरान केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार ने जनता से झूठे वायदे किए और अब महंगाई के चाबुक से लगातार प्रहार कर रही हैं। इस सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top