Headline
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या
उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या
नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं
नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं

नहीं थम रहा तीर्थयात्रियों की मौत का सिलसिला, अब तक 76 ने तोड़ा दम

[ad_1]

देहरादून। चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य संबंधित कारणों से तीर्थयात्रियों की मौतें थम नहीं रही है। यात्रा शुरू होने से अब तक 76 यात्रियों ने केदारनाथ, यमुनोत्री, बदरीनाथ और गंगोत्री यात्रा मार्गों पर दम तोड़ा है। सचिव स्वास्थ्य ने सभी मेडिकल रिलीफ कैंप और स्क्रीनिंग प्वाइंट पर 50 से अधिक उम्र के तीर्थयात्रियों का स्वास्थ्य जांच करने के निर्देश दिए हैं। इस बार तीन मई से शुरू हुई चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। कोविड महामारी के कारण दो साल बाद चारधाम यात्रा बिना किसी बंदिशों के साथ संचालित हो रही है। लेकिन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम खराब होने और पहले से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की मौतें हो रही है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से यात्रा मार्गों पर जगह-जगह मेडिकल रिलीफ कैंप के साथ ही यात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिंग की जा रही है। अब तक चारधाम जाने वाले 1.16 लाख यात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिंग की गई। स्वास्थ्य महानिदेशक डा. शैलेजा भट्ट ने कहा कि स्वास्थ्य सचिव राधिका झा के दिशानिर्देश पर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग जिलों के सीएमओ को निर्देश दिए कि यात्रा पर आने वाले 50 से अधिक उम्र के तीर्थयात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिंग की जाए। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान अब तक जो मौतें हुई है। जिसमें 50 साल से ज्यादा आयु वालों की संख्या अधिक है।

महानिदेशक ने बताया कि केदारघाटी में बारिश और बर्फबारी के कारण लिंचौली अस्पताल में आने वाले अधिकांश मरीज हाइपोथर्मिया से ग्रसित है। अभी तक केदारनाथ धाम से 29 यात्रियों को हेली सेवा और 105 यात्रियों को एंबुलेंस के जरिये हायर सेंटर पर उपचार के लिए रैफर किया गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top