Headline
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

नागल हटनाला पेयजल योजना का शिलान्यास,मंत्री गणेश जोशी ने पेयजल अधिकारियों को दिए ये निर्देश

देहरादून।08 जुलाई। कैबिनेट मंत्री गणेश ने नागल हटनाला में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत रूपये 398.86 लाख की पेयजल योजना का शिलान्यास किया। लगभग 04 करोड़ की लगात से निर्मित होने वाले इस ट्यूबवेल के निर्माण से क्षेत्र के करीब 2500 से 3000 तक की आबादी को पेयजल के समस्या से निजात मिलेगी।

अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो सपना है, हर घर जल हर नल, वह साकार होगा। मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी प्रकट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का मसूरी विधानसभा के लिए विशेष स्नेह मिलता है। उन्होंने कहा यही कारण है कि आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र में लागतार विकास के कार्य हो रहे है। मंत्री ने कहा अभी मसूरी में 144 करोड़ की पेयजल की योजना का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा शीघ्र ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद अनिल बलूनी इस महत्वकांक्षी योजना का लोकार्पण करेंगे।

मंत्री ने अधिकारियों को 09 माह के भीतर पेयजल योजना को समय सीमा के भीतर पूर्ण करने और योजना को गुणवत्ता के साथ कार्य करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा धामी सरकार जिस योजना का शिलान्यास करती है उसका लोकार्पण भी करती है। मंत्री ने कहा आज समाज के हर वर्ग की चिंता केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर कर रही है। देश के युवा मुख्यमंत्री राज्य को निरंतर अग्रसर की ओर बढ़ रहा है। मंत्री ने कहा धामी सरकार जनता के द्वार के नारे तथा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के ध्येय के साथ लागतार कार्य कर रही है।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान समीर पुंडीर, अधिशासी अभियंता इ० दीपक नौटियाल, अधिशासी अभियंता इ० सचिन कुमार, अनुज कौशल, बीजेपी महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, पूर्व प्रधान रामलाल ठाकुर, पूर्व बीडीसी संगीता रावत, अरविंद डोभाल, विवेक, प्रमोद रावत, आशीष पाठक सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top