Headline
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित

नाबालिग से दुष्कर्म व गर्भपात के मामले में महिला आयोग सख्त: अध्यक्ष ने लिया मामले में संज्ञान

देहरादून।।सहसपुर निवासी 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म व गर्भपात के मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष ने संज्ञान लिया है। जानकारी मिलने पर आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने एसपी देहात देहरादून से फोन पर वार्ता करते मामले में आरोपी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है।

मामले में जानकारी देते हुए एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने बताया की उक्त आरोपी पहले से नाबालिग के संपर्क में पहले से था तथा उसके साथ दुष्कर्म के बाद उसने उसे गर्भपात की दवा दी। दवा खाने के बाद 3 जनवरी को 15 वर्षीय नाबालिग बालिका की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां पहुंचने पर जांच कर डॉक्टर ने बताया की किसी युवक ने नाबालिग से दुष्कर्म किया जिससे वह गर्भवती हो गई थी तथा उसने नाबालिग को गर्भपात की दवा खिला दी। जिससे उनका गर्भपात हो गया तथा तबियत बिगड़ गयी है।

मामले में जांच व जानकारी करने पर पता चला कि युवक ने डरा धमकाकर नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म किया था।

पुलिस द्वारा पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो सहित दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने, गर्भपात कराने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

मामले में आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सभी तथ्यों की गहनता व गंभीरता से जाँच के लिए किया है तथा उन्होंने कहा कि पुलिस सख्ताई से ऐसे क्षेत्रों में जहां बाहर से आकर लोग रह रहे है या काम कर रहे है उनकी जांच व सत्यापन समय समय पर लगातार करते रहना चाहिए ताकि ऐसे बाहरी लोगों के द्वारा कुकृत्य ना किये जाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top