Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

नेहरू कॉलोनी में युवक ने डेयरी से उड़ाए लाखों रुपए, पुलिस ने 36 घंटे में दबोचा

देहरादून।नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बालाजी और गढ़वाल डेयरी में चोरी की घटना को अंजाम देकर लाखों की नकदी पर हाथ साफ करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। आरोपी पहले भी जेल की हवा खा चुका है। आरोपी दूध की गाड़ी चलाने का काम करता था।जिस वजह से गाड़ी में कैश कहां रखा जाता है, यह बात उसे पता थी।

बीती 25 जुलाई को मोहम्मद नौशाद निवासी आदर्श कॉलोनी ने थाना नेहरू कालोनी में एक शिकायत दर्ज कराई थी।जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी रिंग रोड पर गढ़वाल डेयरी के नाम से दुकान है।जिसमें 24 जुलाई की देर रात किसी अज्ञात चोर ने दुकान का ताला तोड़कर 2 लाख 77 हजार रुपए चोरी कर लिए।जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया।

दूसरा मामले में संदीप पाल निवासी बसंत एनक्लेव नवादा थाना नेहरू कॉलोनी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी भी रिंग रोड पर बालाजी डेयरी के नाम से दुकान है।उनके दुकान में भी 24 जुलाई की रात को चोरी हुई।चोरी करीब 20 हजार रुपए उड़ा ले गए। एक साथ दो मामले सामने आने के बाद पुलिस की अलग-अलग टीम गठित की गई. साथ ही चोरों की धरपकड़ में जुट गई।

वहीं, पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले. साथ ही स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया. इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से जानकारी मिली कि रिंग रोड पर स्थित डेयरियों में हुई चोरी की घटनाओं को मोहित डिसूजा नाम के व्यक्ति ने अंजाम दिया है. जिस पर पुलिस की टीम ने आरोपी मोहित डिसूजा को चोरी के माल के साथ लोअर नत्थनपुर से गिरफ्तार किया।

एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि आरोपी मोहित डिसूजा रिंग रोड पर राज डेयरी में दूध की गाड़ी चलाने का काम करता है। ऐसे में आरोपी को जानकारी थी कि संचालक दिनभर की बिक्री के बाद सारा कैश दुकान के गल्ले में ही रखते हैं। जिसके बाद आरोपी ने दोनों डेयरियों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। आरोपी पहले भी थाना रायपुर से एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है।

नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में डेयरी में चोरी और नकबजनी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है. मौके पर आरोपी के पास से 2 लाख रुपए भी बरामद हुआ है। आरोपी पहले भी चोरी की वारदात मामले में जेल की हवा खा चुका है।फिलहाल, पुलिस आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top