Headline
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त

न तेल बचा…न कैश, श्रीलंका में अब एक और सप्ताह बंद रहेंगे स्कूल, वर्क फ्रॉम होम की सलाह

[ad_1]

भीषण आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। देश के पास तेल खरीदने का पैसा नहीं है। इस कारण पेट्रोल डीजल की भारी किल्लत हो गई है। दो सप्तह से बंद स्कूलों को एक सप्ताह और बंद रखा जाएगा। लोगों को घरों से ही काम करने की सलाह दी गई है। श्रीलंका के बिजली व ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकरा ने कहा है कि ईंधन की खेप मंगाने के उपाय किए जा रहे हैं, लेकिन पैसों की भी कमी है। केंद्रीय बैंक के पास तेल खरीदी के भुगतान के लिए सिर्फ 12.50 करोड़ डॉलर ही हैं। विजेसेकरा ने अनिवासी श्रीलंकाई नागरिकों से अपील की है कि वे अनौपचारिक माध्यमों की बजाय बैंकों के माध्यम से अपनी कमाई स्वदेश भेजें, ताकि विदेशी मुद्रा की कमी दूर करने में मदद मिले।

ईंधन लेकर शुक्रवार को पहुंचा सकता है विमान
ऊर्जा मंत्री विजेसेकरा ने कहा कि ईंधन लेकर एक विमान 40 हजार मीट्रिक टन डीजल लेकर कोलंबो पहुंच सकता है। वहीं, एक अन्य विमान 22 जुलाई को पेट्रोल लेकर पहुंचेगा। ईंधन की कई अन्य खेप भी आने वाली है, लेकिन 58.7 करोड़ डॉलर जुटाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। श्रीलंका पर सात ईंधन आपूर्तिकर्ताओं का लगभग 80 करोड़ डॉलर बकाया है।

आज से तीन घंटे बिजली कटौती
सोमवार से श्रीलंका में तीन घंटे तक बिजली कटौती भी शुरू होगी। बिजली संयंत्रों में पर्याप्त ईंधन नहीं होने और आर्थिक तंगी से कई महीनों से श्रीलंका में बिजली, ईंधन व आवश्यक चीजों की भी भारी कमी है। गत माह ईंधन की कमी के कारण श्रीलंका में स्कूल एक दिन के लिए बंद किए गए थे। शहरी क्षेत्रों में पिछले दो सप्ताह से स्कूल बंद हैं। अब स्कूल शुक्रवार तक बंद रहेंगे।

कोई भी देश उधार में ईंधन देने को तैयार नहीं
श्रीलंका पहले से भारी विदेशी कर्ज में डूबा है। उसे कोई भी देश उधार में ईंधन देने को तैयार नहीं है। देश में कुछ ही दिनों का ईंधन बचा है। इसे आवश्यक सेवाओं के लिए रिजर्व रखा गया है। यह स्वास्थ्य सेवाओं, बंदरगाह, आवश्यक परिवहन सेवा और भोजन वितरण के लिए सुरक्षित रखा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top