Headline
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण
चयनित 45 सहायक सहकारी निरीक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र
चयनित 45 सहायक सहकारी निरीक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र
लंबित मांगों को लेकर आक्रोशित आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने किया धरना प्रदर्शन
लंबित मांगों को लेकर आक्रोशित आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने किया धरना प्रदर्शन
गर्मी में राहत या बीमारी का खतरा? फ्रोजन डेजर्ट खाने से पहले जान लें ये बातें
गर्मी में राहत या बीमारी का खतरा? फ्रोजन डेजर्ट खाने से पहले जान लें ये बातें
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन
‘हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट’ ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
‘हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट’ ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
किसान भारतीय संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन मूल्यों के सच्चे संवाहक हैं- मुख्यमंत्री
किसान भारतीय संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन मूल्यों के सच्चे संवाहक हैं- मुख्यमंत्री
कैंची धाम के 62वें स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा के जयकारों से गूंजा धाम
कैंची धाम के 62वें स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा के जयकारों से गूंजा धाम

पंचायतों के सशक्तिकरण को 201 करोड़ देने पर महाराज ने केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह का आभार जताया

पंचायतों के सशक्तिकरण को 201 करोड़ देने पर महाराज ने केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह का आभार जताया

देहरादून। प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने पंचायतों में सतत विकास के लक्ष्य को हासिल करने के लिए राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत उत्तराखंड को 201 करोड़ की धनराशि देने पर केंद्रीय पंचायतीराज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह का आभार जताया है।

प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज के विशेष अनुरोध पर केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह द्वारा केंद्र प्रायोजित योजना राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) 2024-25 की वार्षिक कार्ययोजना के तहत उत्तराखंड में पंचायतों में सतत विकास लक्ष्य को हासिल करने के लिए
201.22 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत करने पर केंद्रीय पंचायती राज मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

स्वीकृत धनराशि अन्तर्गत पंचायतों में 251653 प्रतिभागियों के क्षमता निर्माण प्रशिक्षण एवं अन्य प्रशिक्षण गतिविधियों हेतु 80.32 करोड़, प्रशिक्षण मॉडयूल, प्रशिक्षण सामग्री, एक्सपोजर विजिट (राज्य के भीतर एवं राज्य के बाहर), पंचायत लर्निंग सेंटर और हैण्ड होल्डिंग स्पोर्ट आदि के लिए 33.01 करोड़, संस्थागत अवसंरचना-एसपीआरसी, 09 मानव संसाधन (यूएनडीपी के माध्यम से), डीपीआरसी-65 तथा बीपीआरसी-96 के लिए 7.38 करोड़, 113 पंचायत भवन तथा 100 अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 46.75 करोड़, योजना प्रबंधन इकाई-4 एसपीएमयू, 39 डीपीएमयू, 190 बीपीएमयू के लिए 6.22 करोड़, 2745 कम्प्यूटर क्रय हेतु 13.72 करोड़, नवोन्मेषी गतिविधियां-03 (बायोडायजेस्टर, एलएमएस, पीएलसी) हेतु 6.52 करोड़, प्रचार-प्रसाार के लिए 4.13 करोड़ और योजना प्रबंधन हेतु 3.15 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।

31 जुलाई 2024 को पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार में आरजीएसए सीईसी बैठक हुई थी जिसमें पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार के सचिव विवेक भारद्वाज, अपर सचिव चंद्रशेखर कुमार, संयुक्त सचिव विकास आनंद और उत्तराखंड के पंचायती राज सचिव चंद्रेश यादव, पंचायत निदेशक निधि यादव, संयुक्त निदेशक राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी, अपर निदेशक मनोज तिवारी की मौजूदगी में उत्तराखंड में पंचायतों के सशक्तिकरण के लिए यह धनराशि स्वीकृत की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top