Headline
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण
चयनित 45 सहायक सहकारी निरीक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र
चयनित 45 सहायक सहकारी निरीक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र
लंबित मांगों को लेकर आक्रोशित आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने किया धरना प्रदर्शन
लंबित मांगों को लेकर आक्रोशित आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने किया धरना प्रदर्शन
गर्मी में राहत या बीमारी का खतरा? फ्रोजन डेजर्ट खाने से पहले जान लें ये बातें
गर्मी में राहत या बीमारी का खतरा? फ्रोजन डेजर्ट खाने से पहले जान लें ये बातें
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन
‘हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट’ ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
‘हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट’ ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
किसान भारतीय संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन मूल्यों के सच्चे संवाहक हैं- मुख्यमंत्री
किसान भारतीय संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन मूल्यों के सच्चे संवाहक हैं- मुख्यमंत्री
कैंची धाम के 62वें स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा के जयकारों से गूंजा धाम
कैंची धाम के 62वें स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा के जयकारों से गूंजा धाम

पटवारी भर्ती परीक्षा- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा में इस बार पुलिस के साथ एलआईयू की भी होगी तैनाती

देहरादून। प्रदेश में पेपर लीक होने के बाद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पटवारी-लेखपाल भर्ती में इस बार पुलिस के साथ एलआईयू भी तैनात की गई है। राज्य लोक सेवा आयोग ने जहां सख्त एक्शन प्लान बनाया है तो वहीं सरकार ने भी सभी जिलों के जिलाधिकारी व एसएसपी को निर्देश जारी कर दिए हैं। राज्य लोक सेवा आयोग ने आठ जनवरी को पटवारी-लेखपाल भर्ती की परीक्षा कराई थी। इस परीक्षा में आयोग के ही अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ने पेपर लीक कर दिया था। परीक्षा रद्द होने के बाद आयोग ने नए सिरे से परीक्षा की पूरी कसरत की है।

एक ओर जहां आयोग दफ्तर में इंटेलीजेंस ने डेरा जमाया हुआ है, हर अधिकारी-कर्मचारी पर बारीकी से नजर रखी जा रही है तो दूसरी ओर आयोग ने भी अब 12 फरवरी को दोबारा होने जा रही पटवारी-लेखपाल भर्ती के लिए सख्त एक्शन प्लान बनाया है। आयोग ने भरोेसे के कर्मचारियों को साथ लेकर सभी गोपनीय व अतिगोपनीय अनुभागों को एक ही जगह कर दिया है। उधर, सरकार के निर्देशों पर तय किया गया है कि हर शहर के हर परीक्षा केंद्र पर पुलिस तैनात रहेगी। साथ ही आसपास के इलाकों में एलआयू की टीमें उतारी गई हैं। भर्ती परीक्षा से जुड़ी हर हरकत पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

आज जारी होंगे एडमिट कार्ड

पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए राज्य लोक सेवा आयोग आज बृहस्पतिवार को एडमिट कार्ड जारी करेगा। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि परीक्षा के लिए 1,58,210 उम्मीदवार पंजीकृत हैं। आठ जनवरी को इनमें से 1,14,071 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 498 केंद्र बनाए गए हैं। फिलहाल आयोग ने किसी परीक्षा केंद्र में कोई बदलाव नहीं किया है। आयोग ने अपनी तरफ से सख्त कार्ययोजना बनाई है। शासन ने सभी जिलों के डीएम-एसएसपी को निर्देश जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए दो फरवरी को एडमिट कार्ड जारी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top