Headline
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान

पर्यटन का पूरा लाभ मिल रहा है लैंसडाउन क्षेत्र को- पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

रिखणीखाल व दुगड्डा ब्लॉक से जुड़ा है जिम कॉर्बेट का पूरा भू-भाग

देहरादून। लैंसडौन विधानसभा का संपूर्ण क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। पर्यटन का प्रमुख केंद्र जिम कॉर्बेट पार्क दुगड्डा और रिखणीखाल ब्लॉक से जुड़ा है।

उक्त बात प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जारी अपने एक बयान में कही। उन्होंने कहा कि लैंसडाउन कंटेनमेंट जोन से बाहर लगातार होटलों की श्रृंखला खड़ी हो रही है। वर्तमान में इस क्षेत्र में 46 होटल, गेस्ट हाउस और 28 पंजीकृत होम्स स्टे चल रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि देश के विभिन्न क्षेत्रों से पर्यटक बड़ी संख्या में यहां आ रहे हैं। जिम कॉर्बेट का बड़ा भूभाग दुगड्डा और रिखणीखाल ब्लॉक में ही स्थित है। जिस का प्रवेश द्वार रामनगर से है।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि कोटद्वार में भी जिम कार्बेट का पर्यटन विभाग के द्वारा एशियन डेवलपमेंट बैंक के माध्यम से 11 करोड़, 50 लाख 49 हजार 736 की लागत से नॉर्थ गेट बनाया गया है। इस परियोजना के तहत पर्यटकों के लिए आगंतुक सुविधा केंद्र, कन्वेंशन सेंटर, 16 कॉटेज, 4 एग्जीक्यूटिव बेडरूम, 4 डीलक्स बेडरूम, ओवरहेड स्टोरेज पानी की टंकी, इलेक्ट्रिक रूम, स्टाफ और ड्राइवर छात्रावास, प्रबंधक कक्ष, पार्किंग सुविधा, म्यूजिकल और डांसिंग फाउंटेन, फूड कोर्ट, जेनरेटर शेड और एंटिफिशियल क्लाइम्बिंग वॉल आदि बनाये गये हैं।

सतपाल महाराज ने कहा कि लैंसडाउन के तारकेश्वर महादेव को शैव सर्किट में शामिल किया गया है। बड़ी संख्या में यहां पर्यटक आ रहे हैं। तारकेश्वर मेले के विषय में लगातार समाचार पत्रों में समय-समय पर विज्ञापनों एवं समाचारों के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। संस्कृति विभाग के माध्यम से श्रवण कुमार योजना के अंतर्गत वृद्धों को तारकेश्वर महादेव की यात्रा करवाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि लैंसडाउन का जो क्षेत्र कंटेनमेंट जोन के अंतर्गत आता है नियम के अनुसार वहां पर किसी भी प्रकार का विकास कार्य करना संभव नहीं है। लेकिन उसके बाहरी क्षेत्रों में पर्यटन की दृष्टि से लगातार विकास कार्य चल रहे हैं, सड़कों की कनेक्टिविटी बढ़ाई जा रही है।

सतपाल महाराज ने कहा कि लैंसडाउन के रिखणीखाल और दुगड्डा ब्लॉक में होटल एवं रिजॉर्ट्स बन रहे हैं। पर्यटकों के लिए दुगड्डा ब्लॉक से जिम कॉर्बेट को प्रवेश देने के लिए वन मंत्री भी लगातार प्रयासरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top