Headline
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार

पर्यटन विभाग के कंट्रोल रूम पर खड़े हो रहे सवाल, देहरादून से चारों धामों पर कैमरों से रखनी थी नजर लेकिन हो रहा ये काम

[ad_1]

देहरादून। चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले दावा किया गया था कि चारों धामों पर देहरादून से बराबर नजर बनी रहेगी। इसके लिए धामों में 15 सर्विलांस कैमरे लगाए गए हैं, लेकिन ये देहरादून स्थित कंट्रोल रूम से जुड़ ही नहीं पा रहे हैं। चारों धामों में कमजोर संचार नेटवर्क को इसका कारण बताया जा रहा है। परिणामस्वरूप कंट्रोल रूम केवल यात्रियों को सलाह देने और पंजीकरण के आंकड़े जुटाने तक सीमित होकर रह गया है।

पर्यटन विभाग ने चारधाम यात्रा के दृष्टिगत टूरिस्ट सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम (टीएसएमएस) लागू किया है। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) में बाकायदा इसका कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसका जिम्मा एक कंपनी को सौंपा गया है। टीएसएमएस के अंतर्गत यात्राकाल में चारों धामों पर नजर रखने को यमुनोत्री व गंगोत्री में तीन-तीन, केदारनाथ में चार और बदरीनाथ में पांच सर्विलांस कैमरे लगाए गए। ये सभी कंट्रोल रूम से जुड़े हैं और पूर्व में इनका सफल ट्रायल भी हुआ। तीन मई को चारधाम यात्रा शुरू होने पर एक-दो दिन कंट्रोल रूम से धामों पर नजर रखी गई, लेकिन बाद में कमजोर संचार नेटवर्क इस राह में बाधक बन गया। इसी तरह की दिक्कत चार धाम यात्रा मार्गों पर लगाए गए क्राउड गैदरिंग एसेसमेंट कैमरों के मामले में भी है।

कंट्रोल रूम के प्रभारी कमल किशोर जोशी के अनुसार नेटवर्क की दिक्कत के कारण सर्विलांस कैमरे कंट्रोल रूम से नहीं जुड़ पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैसे भी टीएसएमएस की व्यवस्था अभी शुरुआती दौर में है। इसके लिए संसाधन समेत व्यवस्था जुटाई जा रही है। द्वितीय चरण में यह व्यवस्था पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगी। जहां तक संचार नेटवर्क का प्रश्न है तो इस बारे में उच्च स्तर पर अवगत कराया जा रहा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top