Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

पहाड़ी उत्पादों को बढ़ावा देने और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के लिए लगेगा मेला स्वदेशी मेला, जानिए क्या बोले ललित मोहन जोशी

देहरादून। पहाड़ी उत्पादों को बढ़ावा देने और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के लिए स्वदेशी जागरण मंच सात दिवसीय स्वदेशी मेले का आयोजन करेगा। स्वदेशी जागरण मंच के प्रदेश महामंत्री ललित मोहन जोशी ने बताया कि उत्तराखंड में स्वदेशी मेला 14 अक्टूबर 2022 से 22 अक्टूबर 2022 तक भाजपा कार्यालय मैदान 6 नंबर पुलिया रिंग रोड़ देहरादून में आयोजित किया जाएगा। जिसका उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट संयुक्त रूप से करेंगे। स्वदेशी मेले का समापन कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास द्वारा किया जायेगा।

प्रत्येक दिन स्वदेशी मेले के कार्यक्रम में सरकार के सम्मानित कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल आदि गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। स्वदेशी मेले में स्वरोजगार उत्तराखंड की संस्कृति स्थानीय एवं पहाड़ी उत्पादकों के समान के स्टॉल लगाए जाएंगे तथा स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान कर प्रोत्साहित किया जाएगा।

इस श्रंखला में स्वच्छता, नशा मुक्त, उत्तराखंड स्वरोजगार, योग, महिला सशक्तिकरण आदि विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे मेले में मनोरंजन हेतु खेल खिलौनों की दुकानें एवं जादूगर का कार्यक्रम भी रखा जाएगा इसके अलावा झूले और मिकी माउस भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मेले में बच्चों के लिए मनोरंजक खेल के अलावा लोकसंस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक संध्या का प्रतिदिन आयोजन होगा। उन्होंने चिंता जताई कि पर्वतीय क्षेत्र में स्वरोजगार का न होना पलायन को बढ़ावा दे रहा है। पहाड़ी उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा तो स्थानीय लोग स्वरोजगार से जुड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top