Headline
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित

पीआरडी जवानों के मामले को लेकर मुख्य सचिव से मिले कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, मुख्य सचिव ने तुरंत कार्यवाही का दिया भरोसा

[ad_1]

देहरादून। एसडीआरएफ में पिछले दो वर्षों से कार्यरत 62 पीआरडी जवानों के वेतन व ड्यूटी का मामला आज प्रदेश के मुख्य सचिव एसएस संधू के पास पहुंच गया। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना आज पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के साथ सचिवालय स्थित मुख्य सचिव के कार्यालय पहुंचे व उनको पीआरडी के जवानों की व्यथा बताते हुए तत्काल कार्यवाही की मांग की।

धस्माना ने मुख्य सचिव से कहा कि युवा कल्याण विभाग के अधीन पीआरडी के माध्यम से विभिन्न विभागों में जवानों की तैनाती की जाती है। वर्ष 2020 में कोविड ड्यूटी में 62 जवानों की तैनाती पीआरडी के माध्यम से एसडीआरएफ में की गयी थी। यह 62 जवान तब से निरंतर एसडीआरएफ में अपना योगदान दे रहे थे व इनको एसडीआरएफ के माध्यम से ही वेतन भुगतान हो रहा था। अप्रैल 2022 से इन 62 जवानों को वेतन भुगतान नहीं हुआ। तीन महीनों तक लगातार वेतन न मिलने के कारण परेशान ये जवान पिछले सप्ताह मेरे पास आये अपनी समस्या को लेकर। मैंने इनके संबंध में पीआरडी व एसडीआरएफ के अधिकारियों से वार्ता की तो पता चला कि इनकी सेवा वृद्धि के लिए शासन के पास प्रस्ताव लंबित है इस कारण वेतन भुगतान नहीं हो पा रहा।

कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने मुख्य सचिव संधू को अवगत कराया कि ये सभी जवान अल्प वेतन भोगी 15 से 17 हज़ार रुपए मासिक वेतन पाने वाले हैं। तीन महीने तक वेतन न मिलने से अधिकांश के घरों की स्थिति दयनीय बनी हुई है। अब इनको एसडीआरएफ में ड्यूटी पर आने से भी मना कर दिया गया है जबकि एसडीआरएफ द्वारा पीआरडी से और जवानों की तैनाती के लिए डिमांड भेजी गई है। उन्होंने मुख्य सचिव से कहा कि आप इन 62 जवानों के वेतन भुगतान के लिए व इनकी एसडीआरएफ में पुनः तैनाती के लिए संबंधित विभाग व अधिकारियों को निर्देशित करने का कष्ट करें। मुख्य सचिव ने कहा कि वे शीघ्र इस पूरे प्रकरण की जानकारी ले कर अविलंब कार्यवाही करेंगे। सूर्यकांत धस्माना के साथ प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेन्द्र शाह व अनुज दत्त शर्मा प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top