Headline
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त

पीएम की मौजूदगी में धामी ने ली सीएम की शपथ

देहरादून। आखिर वह घड़ी आ ही गयी जब पुष्‍कर सिंह धामी ने एक बार फिर से शपथ ले ही ली, और इस घड़ी के साक्षी बने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, भाजपा के राष्‍टीय अध्‍यक्ष जे पी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत पांच प्रदेशों के मुख्‍यमंत्री। खचाखच भरे परेड मैदान में उत्‍तराखण्‍ड के 12वें मुख्‍यमंत्री के रूप में बुधवार को पुष्‍कर सिंह धामी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। उनके साथ आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली। सभी को प्रदेश के राज्‍यपाल राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। वह दोपहर करीब दो बजे परेड ग्राउंड पहुंचे। शपथ ग्रहण समारोह से पहले धामी ने संतों से आशीर्वाद लिया। इसके बाद ठीक दो बजकर 35 मिनट पर धामी ने शपथ ली।

पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनियता की शपथ ली। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने धामी और उनके मंत्रिमंडल को शपथ दिलवाई। उत्तराखंड में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनकर धामी ने रिकॉर्ड बनाया है। 2022 के विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा हाईकमान ने उन्हें रिपीट करने का फैसला लिया है। धामी के साथ कैबिनेट मंत्रियों के नाम भी ऐलान किया, जिनमें सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, रेखा आर्य और प्रेमचंद अग्रवाल ने भी शपथ ली।

पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व कई वीवीआईपी की मौजूदगी में देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह पहली बार राजभवन से निकलकर परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया।

उत्तराखंड पर्यवेक्षक व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा मुख्यमंत्री के पद पर धामी की ताजपोशी की घोषणा के बाद से ही परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां चल रही थीं। धामी के खटीमा सीट से हारने के बाद से ही विधायकों के बीच सीएम बनने की लॉबिंग शुरू होने के साथ ही सीएम की रेस में विधायक दिल्ली दौड़ लगाते हुए दिखाए दिए।

लेकिन, विधायक दल की बैठक के बाद सोमवार को धामी के नाम पर ही हाईकमान ने हामी भरी थी। विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज की है। 70 सीटों वाले उत्तराखंड में भाजपा के खाते में 47 सीटें आईं हैं। कांग्रेस को 19 विधानसभा सीटों से ही संतुष्ट होना पड़ा, जबकि, बीएसपी ने वापसी करते हुए दो सीटों पर जीत दर्ज की और दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी चुनावी पारी खेलनी शुरू की है।

शपथग्रहण से पहले मंदिरों में पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथग्रहण समारोह से पहले सुबह-सुबह विधायक मंदिरों में पहुंचे। संगठन की ओर से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से लेकर आम कार्यकर्ताओं को फरमान जारी कर दिया गया है कि वह अपने-अपने आसपास के मंदिरों में जाएंगे और भगवान की पूजा अर्चना करेंगे। आज सुबह से ही भाजपा विधायकों का मंदिरों में जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पहले टपकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिर रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा में मत्था टेक प्रदेश की खुशहाली के लिए अरदास की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top