Headline
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन

पुलिस ने हरिद्वार से गजवा-ए-हिंद के दो आतंकियों को किया गिरफ्तार

हरिद्वार। उत्तर प्रदेश एटीएस (ATS ) ने उत्तराखंड ( STF) की मदद से हरिद्वार से गजवा-ए-हिंद के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों की मानें तो आतंकवादी त्योहारी सीजन में कोई बड़ी आतंकी घटना के फिराक में घूम रहे थे। गिरफ्तारी के बाद एटीएस आतंकवादियों को गुप्त स्थान पर पूछताछ करने के लिए ले गई है।

उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने हरिद्वार में आतंकवादियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। बताया कि कंफर्म इनपुट के आधार पर उत्तराखंड के हरिद्वार में छापे मारने के लिए उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ ने उत्तर प्रदेश एटीएस को पूरा सहयोग किया था। डीजीपी कुमार ने बताया कि आतंकवादियों की गिरफ्तारी के बाद उत्तराखंड पुलिस भी हाई अलर्ट मोड पर आ गई है।

संदिग्धों की खोजबीन के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। डीजीपी कुमार ने बताया कि प्रदेश के 13 जिलों के पुलिस कप्तान को विशेषतौर से सतर्क रहने के साथ ही सर्च अभियान चलाने के लिए भी कहा गया है। साथ ही, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की गिरफ्तारी को इंटेलीजेंस एजेंसी को भी अलर्ट किया गया है।

मालूम हो कि यूपी एटीएस ने कुख्यात आतंकी संगठन अलकायदा और उसके सहयोगी बांग्लादेशी संगठन जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) के आठ आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी आतंकियों को पिछले तीन दिनों तक चलाए गए अभियान के दौरान उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न शहराें, सहारनपुर, शामली और हरिद्वार से दबोचा गया।

दोनों संगठन गजवा-ए-हिन्द के उद्देश्य को पूरा करने के लिए नेटवर्क का विस्तार कर रहे थे। अपनी सहयोगी एजेंसियों एवं स्थानीय पुलिस के साथ एटीएस ने यह अभियान चलाया। अभियान में सहारनपुर के गागलखेड़ी थाना क्षेत्र सैय्यद मजरा गांव निवासी लुकमान, मनोहरपुर निवासी कारी मुख्तार, देवबंद थाना क्षेत्र स्थित जाहीरपुर गांव निवासी कामिल व गागलखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित कैलाशपुर निवासी मो. अलीम, शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र स्थित नंगला नाई निवासी शहजाद को गिरफ्तार किया।

इनके अलावा, गिरिडीह झारखंड निवासी नवाजिश अंसारी, उत्तराखंड के हरिद्वार के नगल इमरती निवासी मुदस्सिर और बांग्लादेशी नागरिक अलीनूर को अलग-अगल स्थानों से गिरफ्तार किया गया। अलीनूर, मुदस्सिर व कामिल को रुपैडीहा (नेपाल) से सटी भारतीय सीमा में पकड़ा गया, जबकि नवाजिश अंसारी को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया। बांग्लादेशी अलीनूर मदरसे में शिक्षक रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top