Headline
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

पेयजल के अवैध कनेक्शन रखने वाले व्यक्तियों की अब जल संस्थान करेगा पुलिस और प्रशासन से शिकायत

रुड़की।पेयजल के अवैध कनेक्शन रखने वाले व्यक्तियों का अब जल संस्थान केवल कनेक्शन ही नहीं काटेगा बल्कि पुलिस और प्रशासन से भी उनकी शिकायत की जाएगी।शहर में ऐसे सैकड़ों लोग हैं, जो जल संस्थान की ओर से आपूर्ति किए जा रहे पानी का तो उपयोग कर रहे हैं, लेकिन बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं। क्योंकि इन्होंने अपने घरों का कनेक्शन अवैध तरीके से जोड़ा हुआ है। ऐसे में जल संस्थान की ओर से पिछले लगभग एक महीने से इनके खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

इससे पहले तक विभाग की ओर से अवैध कनेक्शन रखने वाले व्यक्तियों को नोटिस जारी करने के बाद जल संयोजन की राशि और एक हजार रुपये पैनल्टी ली जाती थी। कनेक्शन नियमित करवाने में आनाकानी करवाने पर इनका कनेक्शन काट दिया जाता था, लेकिन कई व्यक्ति कुछ दिन बाद ही फिर से अवैध तरीके से कनेक्शन जोड़ देते थे। जल संस्थान के सहायक अभियंता ने बताया कि विभाग के कर्मचारियों की ओर से विभिन्न मोहल्लों में जाकर पेयजल के अवैध कनेक्शनों को चिह्नित किया जा रहा है। अवैध कनेक्शन रखने वाले व्यक्तियों को 15 दिन का नोटिस जारी किया जा रहा है।

निर्धारित अवधि में कनेक्शन वैध नहीं करवाने पर उनका कनेक्शन काटा जा रहा है। साथ ही उनकी लिखित शिकायत डीएम, एसडीएम और एसपी से की जा रही है। उनके अनुसार नोटिस मिलने के बाद करीब 40 व्यक्तियों ने कनेक्शन नियमित करवाने के लिए औपचारिकता पूरी कर ली है।पेयजल के अवैध कनेक्शन रखने वाले व्यक्तियों का अब जल संस्थान केवल कनेक्शन ही नहीं काटेगा, बल्कि पुलिस और प्रशासन से भी उनकी शिकायत की जाएगी। साथ ही उनकी आरसी काटी जाएगी।

जल संस्थान के सहायक अभियंता ने बताया कि विधानसभा चुनाव की आचार संहिता समाप्त होते ही अवैध कनेक्शनों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा। नोटिस जारी करने के बाद निर्धारित अवधि तक कनेक्शन वैध नहीं करवाने वालों की आरसी काटी जाएगी।उधर, विभाग की ओर से गत एक माह के दौरान शहर के विभिन्न मोहल्लों में अब तक पेयजल के अवैध कनेक्शन रखने पर करीब दो सौ व्यक्तियों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top