Headline
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित

पेयजल विभाग जल्द शुरु करेगा पर्यटन स्थलों पर वाटर एटीएम की व्यवस्था

[ad_1]

देहरादून।  प्रदेश में पानी की प्लास्टिक बोतलों का प्रचलन कम करने, ग्रामीणों को स्वरोजगार और पर्यटकों को स्वच्छ पानी देने के लिए हर पर्यटन स्थल पर अत्याधुनिक वाटर एटीएम लगेंगे। पेयजल विभाग जल्द ही इसकी शुरुआत करने जा रहा है। अभी तक सभी पर्यटन स्थलों पर पेयजल की खास व्यवस्था नहीं है।

पर्यटक भी आम पानी के स्त्रोत से पानी पीने के बजाए बोतलबंद पानी को तवज्जो देते हैं। इससे पहाड़ में बोतलों की भरमार है। पर्यटक पानी पीकर बोतलें खुले में कहीं भी फेंक देते हैं। ये प्लास्टिक कचरा पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाता है। पेयजल विभाग अब इस समस्या के समाधान और ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ने की नई योजना लेकर आ रहा है।

विभाग की ओर से प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर पहले चरण में 500 अत्याधुनिक वाटर एटीएम लगाए जाएंगे। इन वाटर एटीएम के संचालन की जिम्मेदारी संबंधित पर्यटन स्थल की ग्राम पंचायत को दी जाएगी। इससे होने वाली कमाई भी वही रखेंगे। 

उत्तराखंड आने वाले पर्यटक बोतलबंद पानी के बजाय इन वाटर एटीएम से सस्ती दरों पर अच्छा पानी लें, इसके भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। सभी वाटर एटीएम पर उस पानी की गुणवत्ता डिस्प्ले की जाएगी। पर्यटकों को यह पता रहेगा कि वह किस स्तर का पानी पी रहे हैं। बाद में सरकार इन सभी वाटर एटीएम की गुणवत्ता की प्रक्रिया ऑनलाइन कर देगी और किसी भी एटीएम की कहीं बैठे गुणवत्ता देखी जा सकेगी।

प्रदेश में हर साल लाखों पर्यटक आते हैं लेकिन ज्यादातर की निर्भरता बोतलबंद पानी पर रहती है। हम इस प्रचलन को हतोत्साहित करने के साथ ही ग्रामीणों को रोजगार देने के लिए पर्यटन स्थलों पर वाटर एटीएम लगाने जा रहे हैं। जल्द ही इसकी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top