Headline
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

पौड़ी सांसद ने केंद्रीय पोषित योजनाओं को लेकर की बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

चमोली।चमोली के जिला सभागार में आज सांसद गढ़वाल तीरथ सिंह रावत ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक ली. इस मौके पर सांसद ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए स्वयं क्षेत्रों में जाने के निर्देश दिए।

इस बैठक में सांसद तीरथ सिंह रावत ने सड़क से संबंधित विभागों को बंद सड़कें खोलने, विद्युत विभाग को बिजली के खराब पोल एवं झूलती तारों को शीघ्र ठीक करने और विद्युत से वंचित तोकों का शत प्रतिशत विद्युतीकरण करने के निर्देश दिए। वहीं, मुख्य शिक्षा अधिकारी को तोरती व चाका के विद्यालय भवन का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए और साथ ही उन्होंने अधिकारियों को मनरेगा मजदूरी भुगतान समय पर करने को निर्देशित किया।

वहीं, इस मौके पर सांसद ने स्वास्थ्य विभाग में उपलब्ध चिकित्सकों एवं संशाधनों की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि मरीज को सारी दवाइयां, अन्य सुविधाएं मिले। जिससे उन्हें जिले से बाहर न जाना पडे़. बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा रखे गए सुझावों पर भी उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में देवाल के ब्लॉक प्रमुख डॉ. दर्शन दानू ने कहा कि बैठक में सांसद की तरफ से अधिकारियों को केंद्रपोषित योजनाओं को शीघ्र धरातल पर उतारने के निर्देश दिए हैं लेकिन कई अधिकारी शासन के द्वारा दिए गए आदेशों को नहीं मानते हैं। उन्होंने जिला विकास अधिकारी चमोली पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका जनप्रतिनिधियों को लेकर संवेदनहीन रवैया रहता है।उन्होंने कहा कि अगर अधिकारियों का ऐसा ही रवैया रहा तो वह जल्द बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे।

गढ़वाल सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को चमोली के जिला सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक ली। इस मौके पर सांसद ने केन्द्र पोषित योजनाओं को लेकर सभी अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता एवं समयबद्वता पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए ताकि सभी लोगों को केंद्र पोषित योजनाओं का लाभ मिल सके और साथ ही सांसद ने अधिकारियों को समय-समय पर स्वयं क्षेत्रों में जाने के निर्देश दिए। वहीं, उन्होंने बीडीसी बैठकों में भी रोस्टर के हिसाब से करने के साथ अधिकारियों को बैठक में जाने के निर्देश दिए, जिससे समस्याओं का वहीं पर निस्तारण निस्तारण हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top