Headline
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

प्रदेश की डबल इंजन सरकार कर रही डबल रफ्तार से कार्य,ना हम रुकेंगे ना थकेंगे-रेखा आर्या

टनकपुर(चंपावत)। उत्तराखंड सरकार की ‘एक साल नई मिसाल’ के अंतर्गत आयोजित ‘जनसेवा कार्यक्रम’ का जनपद चम्पावत की प्रभारी व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया साथ ही मंत्री रेखा आर्या ने सूचना विभाग की एक साल नई मिसाल विकास पुस्तिका का विमोचन भी किया। इस दौरान कार्यक्रम में आमजनमानस द्वारा मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण कार्यक्रमों को भी सुना गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री रेखा आर्या ने “सरस मेला”समारोह में लगाए गए बहुउददेशीय शिविर और स्टालों का निरीक्षण किया साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित देवतुल्य जनता से जनसंवाद किया और प्रदेश सरकार की पिछले एक साल की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा। कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार का यह एक वर्ष समाज के सभी वर्गों के उत्थान एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु समर्पित रहा है। कहा कि सरकार द्वारा एक वर्ष की अवधि में अनेक ऐतिहासिक फैसले लिये हैं जिनमें वंछित वर्ग के कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं से लेकर विभिन्न क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को संपादित किया है। इसके साथ ही सरकार भविष्य के लिए लक्ष्य तय करने का संकल्प लेते हुए उसको प्राप्त करने के लिए प्रयासरत है।

प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारी सरकार ने विगत एक वर्ष में सक्त धर्मांतरण रोकथाम कानून, नई शिक्षा नीति को लागू करने, सरकारी नौकरियों में स्थानीय महिलाओं को ही 30 प्रतिशत का लाभ देने का रास्ता सुनिश्चित करने, गरीब वंछित परिवारों को 03 निःशुल्क गैस रिफिल योजना का लाभ देने तथा सक्त नकल विरोधी कानून लाने का काम किया है। समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए सरकार ने गंभीरता से कदम उठाये हैं। उन्होंने कहा कि वृद्ध महिला व पुरूष दोनों को पेंशन देने का काम, अटल आवास योजना को पुनः प्रारंभ करने, नई पर्यटन नीति व नई खेल नीति खेल नीति लायी तथा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, होमस्टे योजना, मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री सूक्ष्म नैनो स्वरोजगार योजना आदि योजनाओं को प्रारंभ किया है। वही कार्यक्रम के दौरान कई लोगो को सम्मानित भी किया गया।

मंत्री रेखा आर्या ने साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूर्ण की और सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।कहा कि महिला बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जा रही है जिनका लाभ आज प्रदेश की महिलाएं ले रही हैं।

इस मौके पर कुमाऊं आयुक्त श्री दीपक रावत जी,कुमाऊं IG श्री नीलेश आनंद भरणे जी,डीएम श्री नरेन्द्र भंडारी जी,पुलिस अधीक्षक श्री अमित श्रीवास्तव जी,जिलाध्यक्ष श्री निर्मल मेहरा जी,प्रदेश मंत्री भाजपा श्रीमती हेमा जोशी जी,नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर श्री विपिन कुमार जी,नगर पंचायत अध्यक्ष बनबसा श्रीमती रेनू अग्रवाल जी सहित जनप्रतिनिधि व स्थानीय जनता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top