Headline
4098 बालिकाओं को मिले 19.23 करोड़- रेखा आर्या
4098 बालिकाओं को मिले 19.23 करोड़- रेखा आर्या
निर्जला एकादशी पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
निर्जला एकादशी पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
रिलीज से पहले ‘वेलकम टू द जंगल’ का क्रेज, एडवांस बुकिंग में बिके 39 हजार से ज्यादा टिकट
रिलीज से पहले ‘वेलकम टू द जंगल’ का क्रेज, एडवांस बुकिंग में बिके 39 हजार से ज्यादा टिकट
मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने ली समीक्षा बैठक
मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने ली समीक्षा बैठक
दून पुलिस अलर्ट मोड पर, पूरे जनपद में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
दून पुलिस अलर्ट मोड पर, पूरे जनपद में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
कार्यकर्ताओं की क्षमता, अनुभव और समर्पण से भाजपा अजेय बनी है- सीएम धामी
कार्यकर्ताओं की क्षमता, अनुभव और समर्पण से भाजपा अजेय बनी है- सीएम धामी
आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों के लिए डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था लागू करना अनिवार्य
आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों के लिए डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था लागू करना अनिवार्य
चारधाम यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, श्रद्धालु अफवाहों पर न दें ध्यान- हेमंत द्विवेदी
चारधाम यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, श्रद्धालु अफवाहों पर न दें ध्यान- हेमंत द्विवेदी
केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम धामी ने जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम धामी ने जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

प्रदेश में 25 दिसंबर से होगा मौसम में बदलाव, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी की संभावना

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में 25 दिसंबर से मौसम बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग की ओर से बुधवार सुबह जारी पुर्वानुमान के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में 25 दिसंबर को हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। खासकर राज्य के 3000 से ऊपर के इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं मैदानी इलाकों में अगले दो दिन कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में घने कोहरे को लेकर दो दिन येलो अलर्ट जारी किया है।

 मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का अंदेशा है। तीन सप्ताह बीतने को है लेकिन इसके बाद भी दिसंबर में बारिश नहीं हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं होने की वजह से यह स्थिति बनी है। निदेशक डॉक्टर बिक्रम सिंह के मुताबिक फिलहाल जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों और अफगानिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं। 25 के बाद पहाड़ी इलाकों खासकर उत्तरकाशी, चमोली में इसके सक्रिय होने और 3500 मीटर तक की ऊंचाई में बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top