Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

प्रधानमंत्री पुनर्वास पैकेज के तहत नियुक्त किए गए कश्मीरी पंडित कर्मचारियों, की आसानी से हो सकेगी पदोन्नति

[ad_1]

जम्मू । कश्मीर घाटी में प्रधानमंत्री पुनर्वास पैकेज के तहत नियुक्त किए गए कश्मीरी पंडित कर्मचारियों की पदोन्नति योजना को प्रशासनिक परिषद ने मंजूरी दे दी है। पीएम पैकेज के सभी पद अब मंडल स्तर (डिवीजन कैडर) की श्रेणी में नामित किए गए हैं। संबंधित विभाग पदोन्नति के लिए अलग से वरिष्ठता तय कर सूची तैयार करेंगे।

निचले कर्मचारियों को पदोन्नति से ऊंचे पदों तक पहुंचने में आसानी हो, इसके लिए सूपरन्यूमरेरी (विशेष रूप से सृजित अतिरिक्त पद) पदों के निचले और उच्च पदों का अनुपात स्वत: ही प्रभावी हो जाएगा। यानी पदोन्नति के लिए अब उन्हें पद सृजित न होने अथवा रिक्त पद की अनुपलब्धता जैसी स्थिति से प्रभावित नहीं होना पड़ेगा। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में बुधवार को प्रशासनिक परिषद ने इन अहम फैसलों पर मुहार लगाते हुए पदोन्नति संबंधी बाधाओं को हटा दिया। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार यह फैसला कश्मीरी विस्थापित कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने व विश्वास बहाली में काफी सार्थक होगा। पदोन्नति योजना के तहत प्रधानमंत्री पैकेज में नियुक्त कश्मीरी विस्थापित कर्मियों के लिए संबंधित विभाग अलग से वरिष्ठता तय करेंगे। हालांकि भर्ती नियमों में जरूरी योग्यता और वरिष्ठता से संबंधित नियम लागू रहेंगे। वहीं, पीएम पैकेज के सभी पदों को मंडल स्तर के पदों के तौर पर फिर से नामित किया गया है।

मंडल स्तर के पद होने के बावजूद इन कर्मचारियों को अपने यथास्थान पर रहते हुए भी पदोन्नति मिल जाएगी। पीएम पैकेज योजना पर कार्यवाही को लेकर उच्च स्तरीय निगरानी तंत्र काम करेगा। वित्त वर्ष 2008-2009 में कश्मीरी विस्थापितों की घाटी वापसी और पुनर्वास के लिए प्रधानमंत्री पैकेज शुरू हुआ था। पैकेज के तहत छह हजार कश्मीरी विस्थापित युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी दी गई। पैकेज में रोजगार के तहत आवासीय सुविधा का भी प्रावधान है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top