Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से मिले उत्तराखंड के सभी भाजपा सांसद ….क्या नये सीएम को लेकर हुई चर्चा ?

नई दिल्ली। उत्तराखंड में प्रचंड बहुमत की जीत के साथ भाजपा दोबारा से सत्ता में आ गई है। इतिहास बनाते हुए और मिथक तोड़ते हुए भाजपा की प्रचंड जीत के बाद आज संसद भवन में उत्तराखंड के सभी भाजपा सांसदों ने सोमवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के साथ लोकसभा सदस्य व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, रमेश पोखरियाल निशंक, अजय टम्टा, तीरथ सिंह रावत, महारानी राज्यलक्ष्मी शाह के अलावा राज्य सभा सदस्य अनिल बलूनी और नरेश बंसल शामिल थे।

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने ट्वीट कर कहा कि आज दिल्ली स्थित संसद भवन में उत्तराखंड सहित उत्तर प्रदेश, मणिपुर व गोवा में मा. प्रधानमंत्री जी के करिश्माई नेतृत्व में मिले प्रचण्ड बहुमत पर उत्तराखण्ड के सभी मा. सांसदगणों के साथ साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र जी का आभार व्यक्त किया।

उत्तराखंड में भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में वापस आई है ऐसे में सभी सांसदों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को शुभकामनाएं दी और उन्हें बधाई दी जेपी नड्डा ने सभी सांसदों का अभिवादन किया। इस दौरान राज्य की नई सरकार के गठन और नए मुख्यमंत्री को लेकर भी जेपी नड्डा के साथ सांसदों की चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top