Headline
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान

प्रभु श्रीराम के दर्शन कर मन हुआ अभिभूत,खुद को समझती हूं सौभाग्यशाली-रेखा आर्या

प्रभु श्रीराम के दर्शन कर मन हुआ अभिभूत,खुद को समझती हूं सौभाग्यशाली-रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री धामी व कैबिनेट के साथियों संग किये रामलला के दर्शन,प्रभु श्रीराम से देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कि कामना

देहरादून।आज उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अपने कैबिनेट के साथियों के साथ अयोध्या स्थित रामलला के दर्शन किए।कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या आज सुबह मुख्यमंत्री धामी और अपने कैबिनेट के साथियों के साथ अयोध्या धाम पहुंची।जहां उन्होंने मुख्यमंत्री धामी और अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ श्री राम मंदिर मे पूजा अर्चना कर देश- प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज मन बहुत प्रसन्न है। मैं अपने आप को बहुत सौभाग्यशाली समझती हूं कि रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंची हूँ। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन किया और कहा कि उनके प्रयासों से ही अयोध्या में प्रभु श्री राम के मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सम्पूर्ण उत्तराखंड राममय हो गया था। देवभूमि के हर मंदिर में भजन,भगवान राम का पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुए और प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया गया। उन्होंने कहा कि अयोध्या राम मंदिर नहीं, बल्कि यह राष्ट्र का मंदिर है। आज प्रभु श्रीराम की नगरी में रामलला के दर्शन का मौका मिलना सौभाग्य की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top