Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

प्रीतम सिंह ने कांग्रेस नेताओं को अनर्गल बयानबाजी से बचने की दी सलाह

देहरादून।उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी की चुनावी हार के बाद कांग्रेस नेताओं में अनर्गल बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है।नेता एक-दूसरे को हार के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।जिसको लेकर प्रीतम सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अनर्गल बयानबाजी न करने की सलाह दी है।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मिली हार की समीक्षा करने को लेकर 21 मार्च को देहरादून एक समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता ऐसी बयानबाजी न करें, जिससे हमारा साथी हताश और निराश हो।उन्होंने आगे कहा कि 21 मार्च को देहरादून में हार की समीक्षा करने को लेकर एक बैठक का आयोजन किया जाएग।जिसमें पार्टी के प्रभारी देवेंद्र यादव और पार्टी नेता अविनाश पांडे राज्य की स्थिति का आकलन करने के लिए नियुक्त पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे।वहां सभी कांग्रेस नेता अपनी बात रखें और अनर्गल बयानबाजी से बचें।

प्रीतम सिंह ने साफ किया है कि जब दो विधायकों से बीजेपी आज इस मुकाम तक पहुंच सकती है, तो हम भी इस बार 19 हैं।हार जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं, ऐसे में जब हम चुनावी मैदान में जाते हैं तो जनता जनादेश देती है।जनता ने कांग्रेस को विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया है तो ऐसे में कांग्रेस विपक्ष की भूमिका अदा करेगी और जनता से जुड़े मुद्दे सदन में उठाएगी।

उत्तराखंड में चुनावी परिणाम आने के बाद कांग्रेस के अंदर घमासान मचा है।कांग्रेस नेता एक-दूसरे को हार के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. साथ ही बयानबाजी का दौर जारी है, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ता अपने आप को असहज महसूस कर रहे हैं।इस पर चकराता विधानसभा से जीते प्रीतम सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सलाह दी है।उन्होंने कहा कि यह सही बात है कि जब हम कोई बयान देते हैं तो इससे हमारा साथी हताश हो जाता है. ऐसे में हम सबको अनर्गल बयानबाजी से बचना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top