Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

प्रेमी से मिलने 3 हजार किमी दूर पहुंची प्रेमिका, बॉयफ्रेंड ने काटा सिर

लीमा ।  मैक्सिको से 3 हजार किलोमीटर दूर एक लडक़ी ऑनलाइन डेटिंग के दौरान अपने बॉयफ्रेंड को मिलने के लिए घर से निकलती है पर उसे नहीं पता था वह इसके बाद कभी घर भी लौटे गई। ब्लैंका 3 हजार किलोमीटर दूर पेरू में अपने बॉयफ्रेंड को मिलने के लिए गई थी। इस दौरान उसके बॉयफ्रेंड ने उसकी हत्या कर दी। ब्लैंका ने अपने परिवारवालों से बात की हुई थी कि वह अपने बॉयफ्रेंड को मिलने के लिए जाएगी। बॉयफ्रेंड का नाम टी जुआन पाब्लो जीसस विलाफुर्तेसे है। ब्लैंका पिछले कई महीनों से ऑनलाइन कोर्टशिप में थी। जो जुआन को मिलने के लिए प्लैन कर रही थी।

ब्लैंका, जुआन से मिलने के लिए हुआचो गई थीं। ब्लैंका ने परिवारवालों को बताया था कि वह जुआन से प्यार करने लगी हैं। जुआन मेडिकल विद्यार्थी है। ब्लैंका ने परिजनों ने 7 नवंबर को पुलिस के पास गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। अब तक परिवार यह मान रहा था कि ब्लैंका, जुआन के साथ हैं और काफी खुश हैं। ब्लैंका की भतीजी कार्ला ऑरलेआनो ने उनके बारे में ट्विटर पर पोस्ट किया था। परिवार ने उस समय उनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई जब ब्लैंका की तरफ से जवाब मिलना बंद हो गया था। कार्ला ने इसके बाद विलाफुएर्ट से मदद मांगी। कार्ला को डर था कि उनकी आंटी के साथ कुछ बुरा हो गया है।

कार्ला ने ट्विटर पर लिखा कि 7 नवंबर को ब्लैंका ने तय कर लिया था कि वह मैक्सिको वापस लौट जाएंगी। उन्होंनेब्लैंका के साथ एक्सचेंज हुए मैसेजेस के स्क्रीन शॉट्स भी शेयर किए थे। 9 नवंबर को एक स्थानीय मछुआरे को ब्लैंका का शव तैरता हुआ मिला जिस पर सिर नहीं था। इसके कुछ घंटों बाद उनकी एक बांह मिली और फिर एक और अंग मिला। लेकिन जब कार्ला ने जुआन से बात की उसके बाद से उन्हें अपनी आंटी की जान की चिंता सताने लगी। 17 नवंबर को जुआन को गिरफ्तार कर लिया गया था। वह आखिरी शख्स है जिसने ब्लैंका को जिंदा देखा था।

पेरू के जनरल अटॉर्नी ने बताया है कि जुआन को मानव अंग की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि जांचकर्ताओं का मानना है कि जुआन इस पूरे खेल में अकेला नहीं था। जुआन ने टिकटॉक पर कई ऐसे वीडियो पोस्ट किए थे जिसमें मानव अंगों को अलग करने और उसके बाद उनके बारे में पूरी जानकारी विस्तार से मौजूद थी। जुआन के बाथरूम में खून सबूत के तौर पर मिला। साथ ही लॉन्ड्री रूम और गद्दों पर भी खून के दाग थे। कार्ला को यकीन नहीं हो रहा है कि उसकी बुआ अब इस दुनिया में नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top