Headline
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई

फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा के राजस्व में 4 फीसदी की गिरावट दर्ज, निवेशकों के लिए खतरे की घंटी

नई दिल्‍ली।  फेसबुक की मूल कंपनी मेटा ने अपनी तीसरी तिमाही में राजस्व में गिरावट दर्ज की है। कंपनी द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, मेटा के राजस्व में चार फीसदी की गिरावट आई है। अब राजस्व 29 बिलियन डॉलर से घटकर 27.7 बिलियन डॉलर हो गया है। वहीं मेटा ने अपने बयान में कहा कि इससे निपटने के लिए महत्वपूर्ण बदलाव की योजना बनाई जा रही है।

मेटा ने बताया कि फेसबुक पर माह में सक्रिय उपयोगकर्ताओं की संख्या सितंबर के अंत में दो प्रतिशत बढ़कर 2.96 अरब हो गई है। वहीं कंपनी में कर्मचारियों की संख्या 87,314 हो गई, जो एक साल पहले की तुलना में 28 प्रतिशत की वृद्धि है। मेटा ने विज्ञप्ति में कहा कि हम अधिक कुशलता से काम करने के लिए बोर्ड भर में महत्वपूर्ण बदलाव कर रहे हैं।
आय में यह गिरावट ज्यादातर मेटा के मेटावर्स में भारी निवेश के कारण है।

मेटा के वर्चुअल रियलिटी डिवीजन, रियलिटी लैब्स को इस तिमाही में 3.672 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ। वहीं सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने तीन बिलियन डॉलर के नुकसान को उचित ठहराते हुए 2023 पर ध्यान देने की बात कही है साथ ही कहा कि मौजूदा माहौल कंपनी को मजबूत बनाने में मदद करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top