Headline
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज
पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन
पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च

बच्चे हैं देश का भविष्य, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ एवं विकास के लिए उन्हें बाल श्रम से दूर रखना है जरूरी-रेखा आर्या

देहरादून।आज महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून स्थित आईआरडीटी सभागार में उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा बालश्रम एवं बालभित्रावृत्ति उन्मूलन तथा पुनर्वास हेतु आयोजित एकदिवसीय कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत किया। कार्यशाला का शुभारंभ अथितियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

कैबिनेट मंत्री ने इस कार्यशाला के जरिये सभी से बालश्रम व बालभित्रावृत्ति को रोकने का आह्वाहन किया कहा कि बाल मजदूरी कहीं ना कहीं बच्चों को उनके बचपन,स्वास्थ्य और शिक्षा से वंचित करती है जो कि बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन है,उन्हें भी गरिमामयी जीवन जीने का अधिकार है,ऐसे में बच्चों को इससे दूर रखने की जरूरत है,ताकि वह भी एक बेहतर जीवन जी सके। वहीं उन्होंने कहा कि आज सरकार बाल श्रमिकों के परिवार को वैकल्पिक रोजगार मुहैया करा रही है,साथ ही बाल श्रम से विमुक्त बाल श्रमिकों को समुचित शिक्षा भी दी जा रही है ताकि वह शिक्षित नागरिक बन सके व देश के निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकें।उन्होंने बाल अधिकार संरक्षण आयोग के समस्त पदाधिकारियों से मेला एवं भीड़ वाली जगह पर जन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत स्टॉल लगाए जाने,आयोग की ओर से प्रकाशित फोल्डर , पंपलेट ,हैंडव्हील का वितरण किए जाने की बात कही,ताकि सभी मे जागरूकता फैले। साथ ही कहा कि यह समस्त बच्चे देश का भविष्य हैं, बच्चों की शिक्षा स्वास्थ एवं विकास हेतु यह आवश्यक है कि उनको बाल श्रम से दूर रखा जाय।

बाल श्रम एक सामाजिक एवं आर्थिक बुराई है, जिसे सरकारी विभागों के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों के सामूहिक प्रयास से ही दूर किया जा सकता है, साथ ही बच्चों की प्राथमिक शिक्षा अवधि से ही निरन्तर मानीटरिंग की जानी चाहिए।

इस अवसर पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती गीता खन्ना जी,एस.के.सिंह जी सहित विभागीय अधिकारी व समस्त बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top