Headline
कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश
कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश
वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी
वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी
महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या
महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या
ट्रंप ने रूस-ईरान पर नए प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% टैरिफ का रास्ता खुला
ट्रंप ने रूस-ईरान पर नए प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% टैरिफ का रास्ता खुला
हरिपुर का पुनरुत्थान: आचार्य प्रवेश शर्मा की 4 साल की तपस्या लाई रंग
हरिपुर का पुनरुत्थान: आचार्य प्रवेश शर्मा की 4 साल की तपस्या लाई रंग
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एडीजी ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एडीजी ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा: डॉ. हरक सिंह रावत
अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा: डॉ. हरक सिंह रावत
निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोहली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव
निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोहली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव
बैजरों में लापता व्यक्ति की तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी, नहीं मिला सुराग
बैजरों में लापता व्यक्ति की तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी, नहीं मिला सुराग

बड़ी खबर-उत्तराखंड शासन ने इस IAS अधिकारी को दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

देहरादूनः उत्तराखंड सरकार ने पिछले लंबे समय से खाली पड़े पंचायती राज सचिव् के पद पर आखिरकार हरीश चंद्र सेमवाल को जिम्मेदारी दे दी है. अब हरीश चंद्र सेमवाल अपने तमाम विभागों के साथ सचिव पंचायती राज की भी जिम्मेदारी संभालेंगे. दरअसल, आईएएस अधिकारी हरीश चंद्र सेमवाल के पास पहले से ही कई जिम्मेदारियां मौजूद हैं. हरीश चंद्र सेमवाल अब तक महिला सशक्तिकरण, बाल विकास, संस्कृति, धर्मस्व और आबकारी के साथ ही सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग में सचिव के तौर पर जिम्मेदारी देख रहे हैं.

इतना ही नहीं, आबकारी विभाग के आयुक्त के रूप में भी उन्हें जिम्मेदारी मिली हुई है. संस्कृति विभाग में महानिदेशक का पद भी उनके पास ही है. मानवाधिकार आयोग में सचिव के तौर पर भी वही जिम्मेदारी देख रहे हैं. इन तमाम जिम्मेदारियां के बीच अब नई जिम्मेदारी सचिव पंचायती राज भी उनके पास आ गई है. वैसे पंचायती राज विभाग में सचिव पद काफी समय से खाली था. इसकी वजह ये है कि सचिव पंचायती राज की जिम्मेदारी देख रहे आईएएस नितेश झा स्टडी लीव पर चले गए थे. इस जिम्मेदारी के लिए नए चेहरे की तलाश की जा रही थी. करीब एक महीने बाद हरीश चंद्र सेमवाल पर सरकार ने एक बार फिर भरोसा जताया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top