Headline
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में

बाल विकास विभाग ने रोकी 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची की शादी

[ad_1]

देहरादून।  ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत जीवनगढ में इन दिनों एक चौदह वर्षीय नाबालिग की शादी तैयारियां जोरों पर थी। परिजन शादी की तैयारियों में जुटे थे। बीस जून को शादी प्रस्तावित थी। लेकिन ऐन मौके पर बाल विकास विभाग को भनक लग गयी। बाल विकास विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नाबालिग के समस्त प्रमाण पत्र निकालकर परिजनों की काउंसिलिंग की। कहा कि नाबालिग की शादी नहीं कर सकते। यदि जबरन शादी करने की कोशिश की पूरे परिवार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी। जिसके बाद परिजन शादी रोकने को तैयार हुए। चौदह वर्षीय नाबालिग की शादी की तैयारियों की सूचना मिलने पर बाल विकास परियोजना अधिकारी तरुणा चमोला अपनी टीम के साथ बुधवार को जीवनगढ गांव में नाबालिग के घर पहुंची।

जहां शादी की तैयारियों में पूरा परिवार जुटा था। शादी के कार्ड छापने को दे दिए गये थे। शादी का अन्य सामान जुटाया जा रहा था। बीस जून को शादी की तिथि तय थी। जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर थी। लेकिन तभी नाबालिग बच्ची के घर पहुंची  परियोजना अधिकारी ने नाबालिग के परिजनों से शादी रोकने को कहा तो परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी 18 वर्ष की है।

जबकि नाबालिग की मां ने बताया कि अभी 17 वर्ष की है। लेकिन बाल विकास परियोजना अधिकारी ने आंगनबाडी के दस्तावेज मंगाये तो उसमें लडकी की उम्र आधार कार्ड के आधार पर चौदह वर्ष पायी गयी। राशन कार्ड में लडकी की उम्र 13 वर्ष पायी गयी। परियोजना अधिकारी तरुण चमोला व उनकी टीम सहयोगी सुपरवाइजर सुमित्रा बिजल्वाण ने नाबालिग की सही उम्र निकालने की जिम्मेदारी आंगनबाडी कार्यकर्ताओं पर सौंपी।

साथ ही परिजनों को बताया कि नाबालिग की शादी करना कानूनी अपराध है। किसी भी दशा में वे नाबालिग की शादी नहीं कर सकते। यदि जबरन शादी करने की कोशिश की तो पूरे परिवार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी। जिसके बाद नाबालिग के परिजन मान गये। परिजनों ने बाल विकास परियोजना अधिकारी को बताया कि 18 वर्ष पूरा होने के बाद ही शादी करेंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी तरुणा चमोला ने बताया कि नाबालिग की शादी की निगरानी के लिए आंगनबाडी कार्यकर्ता को निर्देश दिए गये हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top