Headline
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश

बिहार के चर्चित प्रोफेसर ललन कुमार का सच आया सामने, सैलरी के 23 लाख लौटाने वाले प्रोफेसर के खाते में 1 हजार भी नहीं, अब बोले-गलती हो गई

[ad_1]

मुजफ्फरपुर। सैलरी लौटाने वाले नीतिश्वर सिंह कॉलेज के चर्चित प्रोफेसर ललन कुमार ने लिखित माफी मांग ली है। कॉलेज में पढ़ाई ना होने का आरोप लगाते हुए 24 लाख रुपये लौटाने वाले प्रोफेसर ने कहा कि उन्होंने भावनाओं में बहकर यह कदम उठा लिया था। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि यह गलत फैसला था।

प्रोफेसर ललन कुमार ने लिखित माफीनामा नीतिश्वर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मनोज कुमार द्वारा अग्रसरित कराते हुए यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ. आरके ठाकुर को भेजा है। कॉलेज के प्रिंसिपल ने वह माफीनामा कुलसचिव को सौंपा है। इस माफीनामे में प्रोफेसर ललन ने लिखा है कि 6 बार प्रयास के बावजूद ट्रांसफर नहीं होने पर उन्होंने भावावेश में फैसला ले लिया था. प्रोफेसर ललन ने कहा कि उनकी मंशा कॉलेज की छवि को खराब करने की नहीं थी, उन्होंने कहा कि कॉलेज के अन्य साथियों से बातचीत के बाद मुझे अहसास हुआ कि ये मैंने गलत कर दिया हैं। प्रोफेसर ललन ने वादा किया है कि वह भविष्य में ऐसा नहीं करेंगे।

माफीनामे पर प्रिंसिपल और कुलसचिव ने कही यह बात
इस माफीनामे को लेकर प्रिंसिपल डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि किसी के दबाव में माफीनामा नहीं सौंपा है, बल्कि उन्हें यह समझ आ गया है कि उन्होंने जो किया वो गलत है. वह मानसिक रूप से काफी परेशान थे, इसलिए उन्होंने दो दिनों की छुट्टी ली है। वहीं इस पूरे मामले पर यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ. आरके ठाकुर ने बताया कि उन्होंने माफीनामा भेजा है और इस मामले पर उनसे बात करेंगे। वहीं रिपोर्ट के बाद आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही. हालांकि कुलसचिव ने बताया कि अगर जरूरत हुई तो उनका सही जगह ट्रांसफर भी करेंगे।

प्रोफेसर ललन कुमार ने प्रिंसिपल और कुलसचिव को लिखित माफीनामा भेजा है। वहीं कॉलेज में बिहार यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिशन की बैठक हुई थी जिसमें उनसे बात भी की गई. वहीं इससे पहले प्रोफेसर ललन कुमार ने अपनी दो साल की सैलरी की 23 लाख रुपये से अधिक राशि सरकार को वापस लौटा दी थी। उन्होंने कहा था कि चूंकि पिछले दो साल से अधिक समय से कॉलेज में छात्रों को पढ़ाया नहीं है, इसलिए वो सैलरी लेने के हकदार नहीं है. वो बिना काम के मिली सैलरी को लेकर क्या करेंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top