Headline
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में

बीजेपी नेता सहित कई लोगों ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’

देहरादून।झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति विपिन कुमार सहित कई लोगों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में झबरेड़ा विधानसभा से आए लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलवाई गई।इस मौके पर करन माहरा ने कहा भाजपा हर प्रदेश में समाज को बांटने का काम कर रही है।विभिन्न दलों से आए साथियों के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से संगठन को मजबूती प्रदान होगी।

करन माहरा ने निशाना साधते हुए कहा भाजपा के नाकारापन के कारण आज लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस में शामिल हुए लोगों की संख्या से प्रतीत होता है कि भाजपा के कुशासन से समाज का हर तबका त्रस्त हो चुका है।बीते 6 साल से राज्य का विकास ठप हो चुका है। वहीं पूरे देश में भ्रष्टाचार और महंगाई चरम पर है। जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली भाजपा ने अपने चेहतों और रिश्तेदारों को बैक डोर से नौकरी देने का काम किया है।

झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती के नेतृत्व से प्रभावित होकर आज भाजपा के मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति विपिन कुमार सहित कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत तमाम कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top