Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

बुलंद हौसले और नेक इरादे वाले सीएम धामी के ये चार फैसले बनेंगे नजीर

-धामी अपराधियों पर सख्त, जनभावनाओं की कद्र
– जनता की उम्मीदों पर खरे साबित हो रहे सीएम धामी
देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने छह माह के कार्यकाल के दौरान जहां प्रदेश के विकास के लिए कई अहम कदम उठाए हैं ताकि प्रदेश को 2025 में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बना सकें, वहीं उन्होंने जनभावनाओं के अनुरूप कई फैसले लिए हैं। इन फैसलों में विधानसभा सचिवालय में हुई भर्तियों की जांच, यूकेएसएसएससी भर्ती की जांच, महिलाओं को क्षैतिज आरक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला और पहाड़ की बेटी अंकिता भंडारी के हत्यारों के रिजॉर्ट पर बुल्डोजर चलाने जैसे फैसले हैं। सीएम धामी ने विधानसभा भर्ती में चल रही मनमानी पर जोर का प्रहार किया है। यूकेएसएसएससी के आरोपियों पर गैंगस्टर लगाई ताकि वह आसानी से न छूटे। विधानसभा में अपने ही मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा की गयी भर्तियों को निरस्त करवाने का साहसी काम किया।

सीएम धामी ने पिछले 22 साल से विधानसभा में चली आ रही मनमर्जी से भर्ती करने की गलत परम्परा को खत्म किया। राज्य गठन में मातृशक्ति का अहम योगदान रहा। उनके लिए क्षैतिज आरक्षण पर रोक के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सरकार सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी। कुल मिलाकर सीएम धामी के तुरंत लिए गये सख्त फैसलों से उन्होंने जनता का दिल जीतने का काम किया है। वह जनाकांक्षाओं पर खरे उतरे हैं और राज्य को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध दिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top