Headline
यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- चलती बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत
यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- चलती बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत
निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी
निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन

बेटा-बेटी के बीच नही करना चाहिए भेदभाव,समाज को दोनों को देखना चाहिए एक समान नजर से-रेखा आर्या

बेटा-बेटी के बीच नही करना चाहिए भेदभाव,समाज को दोनों को देखना चाहिए एक समान नजर से-रेखा आर्या

बच्चों की ज्ञान शक्ति को बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन होते हैं कारगर साबित-रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विज्ञान धाम(यूकॉस्ट) में प्लान इण्टरनेशन द्वारा आयोजित चिल्ड्रेन क्रिएटिविटी फेस्टिवल में किया प्रतिभाग ,बढ़ाया बच्चों का हौसला

देहरादून।:आज प्रदेश की काबीना मंत्री रेखा आर्या विज्ञान धाम(यूकॉस्ट), प्रेमनगर देहरादून पहुंची जहां उन्होंने प्लान इण्टरनेशन द्वारा आयोजित चिल्ड्रेन क्रिएटिविटी फेस्टिवल में 12 राज्यों के बाल प्रतिभागियों के सम्मेलन में प्रतिभाग किया। इस सम्मेलन की शुरूआत 14 जून से हुई थी जिसका की आज समापन हुआ।इस दौरान कार्यक्रम में बच्चों द्वारा विभिन्न जागरूकतापूर्ण प्रस्तुतियां और समाज मे फैली विभिन्न कुप्रथाओं को वैज्ञानिक ढंग से प्रस्तुत किया गया, साथ ही मंत्री रेखा आर्या ने इस दौरान बच्चों द्वारा लगाई गई विभिन्न क्रिएटिव प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया।उन्होंने उपस्थित बच्चों के साथ वार्तालाप किया और उनकी भविष्य की योजनाओं के बारे में उनसे जाना।उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर प्लान इंडिया द्वारा आयोजित यह सम्मेलन बच्चों को सशक्त बनाने और उनकी क्षमता का बेहतर तरीके से निर्माण करने के लिए सकारात्मक प्रयास है।बच्चों की ज्ञान शक्ति को बढ़ाने और समाज मे फैली बुराइयों के प्रति उन्हें जागरूक करने के लिए ऐसे आयोजन कारगर साबित होते हैं।

वहीं सभी को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज भी भ्रूणहत्या जैसी बीमारी हमारे समाज मे व्याप्त है।इसे खत्म करने के लिए हम सबको आगे आना होगा और बेटा-बेटी के बीच किसी प्रकार का भेदभाव ना करते हुए ,दोनों को एक समान नजर से देखना होगा। कहा कि बेटा और बेटी से मिलकर ही मानव समाज का सृजन होता है।इसलिए समाज एवं अभिभावकों का दायित्व है कि वे बेटा बेटी में अंतर नही करें बल्कि दोनों को समान रूप से बढने का अवसर दें।कहा कि बेटियों के शिक्षित होने से समाज के तीन क्षेत्रों में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। बेटी मायके, ससुराल पक्षों के साथ ही समाज एवं स्वयं के परिवार को शिक्षित होकर विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा तथा विकास का दायित्व समाज को आगे बढकर निभाना चाहिए।

इस अवसर पर बोर्ड मेंबर प्लान इंडिया श्री मदन बी.लोकुर जी,निदेशक माध्यमिक शिक्षा श्रीमती सीमा जौनसारी जी,सलाहकार यूकॉस्ट प्रोफेसर श्री जी.एस. रौतेला जी, अधिशासी निदेशक यूकॉस्ट मोहम्मद आसिफ जी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और प्यारे बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top