Headline
मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ

त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की

देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना

मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये

विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन

बेडू द मिशन प्राइवेट लिमिटेड के मेनेजिंग डायरेक्टर हरि कपरुवान ने बेडू प्रोड्क्ट की समूण भेंट के साथ विधायक रेनू बिष्ट से की मुलाकात

यमकेश्वर। आज बेडू द मिशन प्राइवेट लिमिटेड के मेनेजिंग डायरेक्टर हरि कपरुवान ने विधायक रेनू बिष्ट से मुलाकात कर समूण भेंट के तौर पर बेडू ग्रुप द्वारा बनाए गए प्रोडक्ट्स को देकर बेडू प्रोड्क्टों के बारे में अवगत कराया। विधायक रेनू बिष्ट ने बेडू ग्रुप के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की सराहना करते हुए कहा कि पहाड़ में तैयार हो रहे इन पहाड़ी उत्पादों को सभी लोगों को अपनाना चाहिए। साथ ही इसके लाभ लेकर दूसरों को भी पहाड़ी प्रोडक्ट्स के बारे में अवगत कराएं।

विधायक रेनू बिष्ट ने आगे कहा कि बेडू को एक मिशन के रूप में ले। इसका मकसद ग्रामीण समाज में प्रकृति प्रदत्त उत्पादनों का कैसे हम इस्तेमाल करें व निराशा को आशा में बदलकर कैसे स्वरोजगार का मार्ग खोलें व ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ें यही बेडू का मूल मकसद है। हम कदापि नहीं चाहते कि हमारे शिक्षित समाज के युवा रोजगार के लिये मैदानी भू- भागों के लिए पलायन करें। हमारा मकसद न केवल पलायन रोकना है। बल्कि रिवर्स माइग्रेशन करवाना भी है, ताकि हमारे लोग अपनी जड़ों की ओर वापस लौटे। और खाली हो रहे इन गांवों में फिर से वहीं चहल- पहल लौट सके। इसके लिए बेडू हमारे बीच एक आशा की किरण बनकर सामने आया है। बेडू के उत्पादों को अपनाते हुए आप स्वरोजगार का मार्ग भी अपना सकते है, बेडू ग्रुप से जुड़े और स्वरोजगार का मार्ग खोले।

आपको बता दें कि बेडू के सारे प्रोडक्ट आम जनमानस के स्वास्थ्य औऱ पर्यावरण को ध्यान में रखकर बनाए गए है, साथ ही जन सामान्य के लिये किफायती दरों में उपलब्ध हैं। बेडु के उत्पादों की अगर बात की जाय तो इसमें शैम्पू, साबुन, तेल इत्यादि के उत्पाद में यहां पर्याप्त मात्रा में होने वाले भीमल इत्यादि का भरपूर मात्रा में इस्तेमाल करते हुए इन उत्पादों को निर्मित किया है। जो यकीनन बेहतरीन माने जा रहे हैं। बेडू द मिशन निकट भविष्य में भीमल, षण, भांग इत्यादि के रेशों से वस्त्र उत्पाद भी करेगी जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में खूब डिमांड है। आप भी बेडू कंपनी से जुड़े और इन पहाड़ी उत्पादों को इस्तेमाल कर पहाड़ की इस छोटी सी मुहिम को आगे बढ़ाने में बेडू ग्रुप का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top